फिलिस्तीन में इजराइली सेना ने की एयरस्ट्राइक, 35 की मौत, पढ़िए 10 बड़े अपडेट
फिलिस्तीन और इजराइल के बीच एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है। फिलिस्तीन के उग्रवादियों ने दावा किया है कि तेल अवीवी के कॉमर्शियल हब पर दनादन कई रॉकेट दागे हैं। फिलिस्तीन के लड़ाकों के इस दावे के बाद इजराइल की सेना ने एयरस्ट्राइक करते हुए राफा में 35 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है।
जिस तरह से इजराइल की ओर से दक्षिणी गाजा स्ट्रिप पर एयरस्ट्राइक की गई है उसमे विस्थापितों के कैंप में रह रहे 35 लोगों की मौत हो गई। हमास द्वारा संचालित क्षेत्र के स्वास्थ्य मंत्री ने बयान में कहा कि इजराइल की ओर से की गई एयरस्ट्राइक में 35 लोग शहीद हुए हैं जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं। मरने इसमे अधिकतर महिलाएं एवं बच्चे हैं।

इजराइल की सेना की ओर से कहा गया है कि सटीक जानकारी के आधार पर इस एय़रस्ट्राइक को अंजाम दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत किए गए इस हमले में निश्चित टार्गेट पर ही यह एयर स्ट्राइक की गई है। इस हमले में हमास के दो सीनियर अधिकारियों की मौत हुई है जोकि वेस्ट बैंक में ऑपरेशन के लिए जिम्मेदार थे।
गाजा में हमास द्वारा संचालित सरकारी मीडिया ऑफिस की ओर से कहा गया है कि इस एयर स्ट्राइक में उस सेंटर को टार्गेट किया गया, जिसे यूएन की एजेंसी संभाल रही है, यह जगह राफा के करीब शरणार्थी स्थल था, जहां इस नरसंहार को अंजाम दिया गया है।
इजराइल की सेना ने कहा कि उसके एयरक्राफ्ट ने राफा स्थित हमास के कंपाउंड को निशाना बनाया, जिसमे यासिन राबिया और खालिद नागर की मौत हुई है। ये दोनों फिलिस्तीन मिलिटेंट ग्रुप के वरिष्ठ अधिकारी थे।
इजराइल की सेना ने इस बात को भी स्वीकार किया है कि स्ट्राइक की वजह से कई आम लोगों को भी नुकसान पहुंचा है। इस घटना की समीक्षा की जा रही है।
हमले में बच गए एक व्यक्ति ने अल जजीरा को बताया कि मैं उस वक्त टहल रहा था, मैं अपने फोन को देख रहा था, जब यह हमला हुआ। मुझे समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ। मेरी मां मेरे साथ थीं, मेरा भाई कैंप में घायल हुआ है।
मैं जमीन पर गिर गया, जब मैंने देखा कि मेरे पैर से खून बह रहा है। एक अन्य चश्मदीद ने कहा कि इन लोगों ने पूरे ब्लॉक को राख कर दिया, लोगों को जिंदा जला दिया।
इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस ने आदेश जारी करते हुए कहा था कि इजराइल अपने ऑपरेशन को लोगों को बख्शने के नाम पर रोक दे। कोर्ट के आदेश के दो दिन बाद इजराइल की ओर से ये एयर स्ट्राइक की गई है।
इजराइल की सेना ने कहा कि राफा की ओर से 8 रॉकेट फायर किए गए थे, इन रॉकेट का टार्गेट तेल अवीव का कॉमर्शियल हब था, इस महीने पहली बार इसे निशाना बनाया गया।
फिलिस्तीन रेड क्रेसेंट की ओर से कहा गया है कि उसके एंबुलेंस क्रू ने बड़ी संख्या में मारे गए लोगों को और घायलों को राफा से निकाला है। फिलिस्तीन के वेस्ट बैंक प्रेसिडेंसी ने इस घटना को बर्बर नरसंहार करार दिया है और इजराइल की सेना पर जानबूझकर टेंट को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। यहां पर विस्थापित लोग रह रहे थे।
गाजा की सिविल डिफेंस एजेंसी ने कहा कि इजराइल की स्ट्राइक में तकरीबन 50 लोग मारे गए और घायल हुए हैं। जहां पर यह हमला हुआ है वहां पर 10,000 विस्थापित रह रहे थे। हमास ने कहा कि फिलिस्तीन को उठना होगा और इजराइल की सेना ने जो नरसंहार किया है उसके खिलाफ आगे बढ़ना होगा।












Click it and Unblock the Notifications