Israel Lebanon War: हिज्बुल्लाह के खिलाफ लेबनान में चल रही है भीषण लड़ाई, अब तक 2000 मरे, आज क्या हो रहा है?

Israel Lebanon War: लेबनान में हवाई हमलों के एक दिन बाद, हिज्बुल्लाह ने दावा किया है, कि इजराइली सेना लेबनान के दक्षिणी शहर ओदैसेह में घुसपैठ करने की कोशिश कर रही है और उसने कहा है, कि इजराइली सेना के साथ उसकी लड़ाई लगातार चल रही है।

इसके अलावा, समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने गवाहों के हवाले से बताया है, कि शनिवार की सुबह बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में एक धमाका सुना गया और धुआं देखा गया, इसके तुरंत बाद इजराइली सेना ने क्षेत्र के निवासियों को तुरंत घरों को खाली करने के लिए दो अलर्ट जारी किए हैं।

israel lebanon war

शनिवार सुबह तक क्या हालात हैं?

लेबनान में जंग जारी है और अभी तक 2000 लोगों की मौत की रिपोर्ट सामने आई है। दूसरी तरफ, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शुक्रवार को चेतावनी दी है, कि अगर इजराइल "हमारे खिलाफ कोई कदम उठाता है, या कोई उपाय करता है, तो हमारा जवाबी हमला पहले से भी ज्यादा कड़ा होगा।" इजराइली सेना का अनुमान है, कि इस हफ्ते की शुरुआत में लेबनान में अपने जमीनी अभियान की शुरुआत के बाद से उसने करीब 250 हिज्बुल्लाह लड़ाकों को मार गिराया है।

पिछले बेरूत हमलों में मारे गए हिज्बुल्लाह प्रमुख सैय्यद हसन नसरल्लाह के संभावित उत्तराधिकारी हाशेम सफीद्दीन को लेकर अभी भी पूरी तरह से साफ रिपोर्ट नहीं है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है, कि वो घायल है, लेकिन आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं आई है। लेबनान में लगभग एक साल तक सीमा पार लड़ाई में 2,000 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और 9000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें से ज्यादातर मौतें पिछले दो हफ्तों में हुई हैं।

वहीं, लेबनान में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते संघर्ष के बारे में ताजा जानकारी ये है, कि हमास के सशस्त्र विंग अल-क़स्साम ब्रिगेड के नेता सईद अताल्लाह को इजराइली हमले में उसके परिवार के तीन सदस्यों के साथ मार दिया गया है। हमास से जुड़े मीडिया ने शनिवार को सुबह बताया है, कि यह हमला उत्तरी लेबनान के शहर त्रिपोली में एक फिलिस्तीनी शरणार्थी शिविर पर किया गया था। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, इजराइल ने हमले पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की है।

रॉयटर्स को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है, शनिवार सुबह सुबह इजराइली सेना की तरफ से तीन चेतावनियां जारी की गई हैं।

israel lebanon war

पहली चेतावनी में बुर्ज अल-बरजनेह पड़ोस की एक इमारत में रहने वाले निवासियों को और दूसरी में चौइफात जिले की एक इमारत में रहने वाले लोगों को घरों को खाली करने की चेतावनी दी गई। तीसरी चेतावनी में हारेट हरेक के साथ-साथ बुर्ज अल-बरजनेह की इमारतों का भी जिक्र किया गया है। शनिवार की सुबह एक बयान में हिज़्बुल्लाह ने यह भी कहा, कि इजराइली सेना लेबनान के दक्षिणी शहर ओदैसेह में घुसपैठ करने की कोशिश कर रही है और वहां झड़प चल रही है।

शुक्रवार शाम को क्या थे हालात?

शुक्रवार शाम को लेबनान की राजधानी बेरूत में एयरपोर्ट से काफी कम फ्लाइट्स की आवाजाही हो रही थी। बेरूत में इंटरनेशनल एयरपोर्ट दक्षिणी हिस्से में है। वहीं, एयरपोर्ट से करीब 7 किलोमीटर दूर चौइफात नाम के उपनगर में एक ड्रोन हमला किया गया। इस जगह पर बेदावी शरणार्थी शिविर है, जहां फिलीस्तीनी शरणार्थियों ने शरण लिया हुआ है।

अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, इसके दक्षिण में पिछले दो हफ्तों से भयंकर लड़ाई लड़ी गई है और हिज्बुल्लाह ने बयान जारी कर दावा किया था, कि उसने ओडेसिया शहर की तरफ आने वाली इजराइली सेना को पीछे धकेल दिया है, लेकिन अलजजीरा की रिपोर्टर ने कहा है, कि शहर में लड़ाई अभी भी जारी है। वहीं, इजराइली सेना ने लेबनान-सीरिया रोड को बंद कर दिया है।

अलजजीरा की रिपोर्ट में कहा गया है, कि युद्ध के बीच भारी संख्या में नागरिकों का पलायन हुआ है और अभी तक 12 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हो चुके हैं। दक्षिणी लेबनान में सबसे ज्यादा असर हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+