Israel Lebanon Tension: IDF का दावा, बेरूत और टायर में हिज्बुल्लाह कमांड सेंटर किए तबाह
Israel Lebanon Tension: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है। ईरान ने भी जवाबी हमलों में इजरायल, यूएई समेत कई अमेरिकी बेस पर मिसाइलें दागी हैं। इधर आईडीएफ (IDF) ने भी ईरान के अलावा हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर सटीक हमले का दावा किया है। इजरायल डिफेंस फोर्स ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी शेयर की है।
आईडीएफ का कहना है कि लेबनान से इजरायल पर दागे गए रॉकेटों के जवाब में इजराइली सेना ने कड़ी कार्रवाई की है। इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि बेरूत में हिज्बुल्लाह के वरिष्ठ आतंकियों, कई कमांड सेंटर और टायर शहर में हथियारों को रखने वाली जगहों को सटीक निशाना बनाया गया है।

Israel Lebanon Tension: हिज्बुल्ला के ठिकानों को इजरायल ने बनाया निशाना
- IDF ने दावा किया कि कार्रवाई में हिज्बुल्लाह और ईरानी समर्थित ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है। सेना ने यह भी कहा कि वह मल्टी-फ्रंट स्थिति के लिए तैयार है।
- आईडीएफ ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर इजरायल के रिहायशी इलाकों और नागरिकों को ईरान निशाना बनाता है, तो उसकी भारी कीमत चुकानी होगी।
- आईडीएफ ने हिज्बुल्लाह के टॉप कमांडरों के अलावा ईरान की शीर्ष सैन्य कमांडरों और अधिकारियों को मारने का भी दावा किया है। इजरायल का दावा है कि सटीक एयर स्ट्राइक में ईरान के डिप्टी इंटेलिजेंस अधिकारी की मौत हो गई है।
IDF ने ईरान को दी खुली चेतावनी, हर कदम का मिलेगा जवाब
ईरान की ओर से जवाबी कार्रवाई का दौर जारी है। ईरान ने बेंजामिन नेतन्याहू के दफ्तर पर हमले का दावा किया है, जबकि इजरायल ने इससे इनकार किया है। खामेनेई की मौत के बाद ईरानी सेना ने कहा है कि वह अपने अस्तित्व की लड़ाई के लिए संघर्ष करेंगे। इधर इजरायल ने भी संघर्ष विराम की किसी संभावना पर अब तक प्रतिक्रिया नहीं दी है। मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं और इसका असर वैश्विक राजनीति पर पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications