हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजराइल को बड़ी कामयाबी, चेन ऑफ कमांड को किया ध्वस्त, लेबनान सीमा में ऑपरेशन शुरू

Israel attack in Lebanon: टाइम्स ऑफ इजराइल ने एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट दी है, कि इजराइली सेना ने लेबनान सीमा के पार हिज्बुल्लाह के ठिकानों को नष्ट करने के लिए 'सीमित अभियान' शुरू कर दिया है, या शुरू करने जा रही है।

अधिकारियों ने छोटे पैमाने पर "बॉर्डर स्ट्राइक" का जिक्र किया है और कहा है, कि ऐसा प्रतीत होता है कि इजराइल ने लेबनान में जमीनी घुसपैठ शुरू करने का फैसला नहीं किया है, लेकिन ऐसा करने के लिए तैयार है।

Israel attack in Lebanon

अधिकारियों में से एक ने कहा है, कि अमेरिकी आकलन इजराइली सैनिकों की लामबंदी और उन क्षेत्रों को साफ करने पर आधारित था, जो जमीनी आक्राम की शुरूआत की तैयारी के लिए हो सकते हैं। ऐसी आशंका है, कि इजराइली सेना लेबनान में अंदर तक घुसने और हिज्बुल्लाह को जड़ से खत्म करने की योजना बना रही है, ताकि एक बड़े खतरे को हमेशा के लिए ही खत्म कर दिया जाए।

इजराइल रक्षा बलों (IDF) के प्रवक्ता पीटर लर्नर ने शनिवार को कहा, कि इजराइली सेना जमीनी घुसपैठ की संभावना के लिए तैयारी कर रही है, लेकिन यह सिर्फ एक विकल्प है जिस पर विचार किया जा रहा है। इजराइल का घोषित लक्ष्य लेबनान की सीमा के पास उत्तरी इजराइल में 60,000 से ज्यादा निवासियों को उनके घरों में वापस लाना है।

इजरायल के एक अन्य शीर्ष जनरल, हर्ज़ी हलेवी ने बुधवार को कहा कि देश लेबनान में जमीनी बलों के संभावित प्रवेश के लिए तैयारी कर रहा है।

यह घटनाक्रम शुक्रवार रात लेबनान के बेरूत में हवाई हमले में इजराइली सेना की तरफ से हिज्बुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह को 'खत्म' करने के बाद हुआ है। बाद में, आईडीएफ कमांडरों ने जमीनी अभियान को संबोधित करते हुए कहा, कि इजराइली वायु सेना हिज्बुल्लाह के खिलाफ जमीनी हमले में सैनिकों की सहायता करने की तैयारी कर रही थी।

इज़रायल ने हिज़्बुल्लाह की 'चेन ऑफ कमांड' को नष्ट किया

शनिवार को बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में इजराइली हवाई हमले में हिज्बुल्लाह के एक और शीर्ष नेता की मौत हो गई, वहीं, रविवार को हुए हमले में हिज्बुल्लाह के इंटेलिजेंस चीफ की भी मौत हो गई है, जिससे हिज्बुल्लाह की 'चेन ऑफ कमांड' नष्ट हो गई है। यह घटना उस घटना के ठीक एक दिन बाद हुई, जिसमें क्षेत्र में एक हमले में हिज्बुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह की मौत हो गई थी।

Israel attack in Lebanon

टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक, इजराइल रक्षा बलों (IDF) ने घोषणा की है, कि उसने हसन खलील यासीन को "खत्म" कर दिया है, जो हिज्बुल्लाह के खुफिया विभाग में एक इकाई का नेतृत्व करता था, जो इजराइली सैन्य और नागरिक लक्ष्यों की पहचान करने के लिए जिम्मेदार था। इजराइली सेना ने रविवार को कहा है, कि वह शुक्रवार रात को ईरान समर्थित समूह के नेता हसन नसरल्लाह को मारने के बाद लेबनान में हिज़्बुल्लाह के "दर्जनों" ठिकानों पर नए हवाई हमले कर रही है।

हमलों में "उन इमारतों को निशाना बनाया गया जहां संगठन के हथियार और सैन्य ढांचे रखे गए थे।"

सेना ने कहा, कि उसने शनिवार से लेबनान में हिज़्बुल्लाह के सैकड़ों ठिकानों पर हमला किया है, क्योंकि वह समूह के सैन्य अभियानों और बुनियादी ढांचे को निष्क्रिय करना चाहती है। शुक्रवार को जिन हमलों में नसरल्लाह की मौत हुई, उनमें घनी आबादी वाला इलाका शामिल था और रिहायशी इमारतें नष्ट हो गईं। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजराइल ने शनिवार को लेबनान में हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर और हमले किए, जिसमें कम से कम 33 लोग मारे गए और 195 घायल हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+