इजरायल ने गाजा अस्पताल परिसर पर किया हवाई हमला, 500 लोग मरे, हमास मंत्रालय का दावा

Israel Airstrike on Gaza Hospital: इजरायल ने हमास को नेस्तनाबूद करने का संकल्प ले लिया है। इजरायल लगातार हमास पर एयर स्ट्राइक कर रहा है। इस बीच इजरायल ने एक अस्पताल पर हवाई हमला किया है। जिसमें 500 लोग मारे गए हैं।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार को गाजा सिटी अस्पताल में एक इजरायली हवाई हमले में सैकड़ों लोग मारे गए हैं। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि एक इजरायल ने आश्रय के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे स्कूल को भी निशाना बनाया है।

इजरायल ने गाजा अस्पताल परिसर पर किया हवाई हमला, 500 लोग मरे

गाजा सुरक्षा प्रमुख ने अल-जजीरा टेलीविजन पर कहा कि अल-अहली अल-अरबी अस्पताल में 300 से अधिक लोग मारे गए हैं। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि कम से कम 500 लोग मारे गए और घायल हुए। बता दें कि दोनों विभाग हमास द्वारा संचालित सरकार के अधीन हैं।

इजरायल ने एक स्कूल को भी बनाया निशाना, 6 मरे

हालांकि, इजरायली सेना ने इससे इनकार किया है। उन्होंने कहा कि हमें इस बमबारी के बारे में कोई डिटेल नहीं है। संयुक्त राष्ट्र फिलिस्तीनी शरणार्थी एजेंसी यूएनआरडब्ल्यूए ने कहा कि विस्थापित लोगों के लिए आश्रय के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे एक स्कूल को निशाना बनाते हुए उसपर हमला किया गया है। इजरायली हवाई हमले में कम से कम छह लोग मारे गए।

इजरायल की बमबारी में 3 हजार लोग मारे गए

गाजा में स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि इजरायल की 11 दिनों की भारी बमबारी में कम से कम 3 हजार लोग मारे गए हैं। वहीं, 1300 से अधिक सैनिक और नागरिक मारे गए हैं। हमास ने कहा कि अस्पताल में हुए विस्फोट में ज्यादातर विस्थापित लोग मारे गए हैं। फिलिस्तीनी प्राधिकरण के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसे नरसंहार बताया है।

यह भी पढ़ें- हमास के सबसे बड़े नेता इस्माइल हानिया के घर इजराइली सेना का एयरस्ट्राइक, भाई-भतीजे समेत 14 मरे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+