गाजा बर्बाद अब लेबनान की बारी! इजराइल ने पर्चे गिराकर दक्षिणी लेबनान को फौरन खाली करने को कहा, होंगे हमले?
Israel Drops Leaflets On South Lebanon: हमास को मिटाते-मिटाते इजराइल ने गाजा पट्टी को करीब करीब बर्बाद कर दिया है और अब इजराइल ने ईरान के प्रॉक्सी आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह को खत्म करने के लिए दक्षिणी इजराइल को तत्काल खाली करने को को है।
सरकारी मीडिया के मुताबिक, इजराइल ने रविवार को लेबनान के सीमावर्ती गांव पर पर्चे गिराकर निवासियों से गांव खाली करने का आग्रह किया, हालांकि इजराइल की सेना ने एएफपी को बताया कि ब्रिगेड ने बिना मंजूरी के यह कदम उठाया है।

यह पहली बार था जब इजराइलियों ने दक्षिणी लेबनान के निवासियों से गाजा युद्ध को लेकर हिज्बुल्लाह और इजराइल के बीच 11 महीने से जारी सीमा पार गोलीबारी में क्षेत्र को खाली करने के लिए कहा है। माना जा रहा है, कि बहुत जल्द इजराइली सेना दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर विनाशक हमले करने वाली है, क्योंकि ये संगठन लगातार इजराइल पर हमले कर रहा है, जिसे रोकने में इजराइल की प्रमुख शक्ति कम होती जा रही है।
लेबनान पर हमले करने वाला है इजराइल?
लेबनान के आधिकारिक राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने दक्षिणी सीमावर्ती गांव का हवाला देते हुए कहा है, कि "इजराइली दुश्मन ने वजानी पर पर्चे गिराए, जिसमें क्षेत्र और उसके आस-पास के लोगों से खाली करने का आह्वान किया गया है।"
वजानी के मेयर अहमद अल-मोहम्मद ने समाचार एजेंसी एएफपी के साथ पर्चे की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें क्षेत्र का नक्शा दिखाया गया है, जिसमें खाली करने के लिए लाल रंग से चिह्नित क्षेत्र थे। पर्चे में अरबी में लिखा था, कि "शिविरों के क्षेत्र में रहने वाले सभी निवासियों और शरणार्थियों के लिए, हिज़्बुल्लाह आपके क्षेत्र से गोलीबारी कर रहा है। आपको तुरंत अपने घरों को छोड़ना चाहिए और शाम 04:00 बजे (1300 GMT) से पहले खियाम क्षेत्र के उत्तर की ओर जाना चाहिए। युद्ध के खत्म होने तक तक इस क्षेत्र में वापस न आएं।"
बयान में आगे कहा गया है, कि "इस समय के बाद इस क्षेत्र में मौजूद कोई भी व्यक्ति आतंकवादी माना जाएगा।"
आपको बता दें, कि वाजानी एक कृषि क्षेत्र है जहां अक्सर सीरियाई लोगों को जमीन पर काम करने के लिए रखा जाता है। घटना के बारे में पूछे जाने पर, एक इजराइली सैन्य प्रवक्ता ने कहा, कि पर्चे ड्रोन द्वारा उस क्षेत्र में गिराए गए थे, जहां से उत्तरी इजराइल में रॉकेट दागे गए थे।
अधिकारी ने कहा, कि "यह 769 ब्रिगेड की पहल थी, इसे उत्तरी कमान द्वारा अनुमोदित नहीं किया गया था और एक जांच शुरू की गई है।"
क्षेत्र को कवर करने वाले समाचार एजेंसी एएफपी से जुड़े एक कैमरामैन ने सीरियाई परिवारों को अपने अस्थायी टेंट खाली करने की तैयारी करते देखा है, जिसमें छोटे बच्चे प्लास्टिक की थैलियों में सामान ले जा रहे थे। कैमरामैन ने बताया, कि कुछ परिवार उत्तर दिशा में दो किलोमीटर दूर एक इलाके में चले गए हैं, जिन्होंने बच्चों और महिलाओं को गद्दों से भरे ट्रक से सामान उतारते देखा। मेयर मोहम्मद ने कहा, "कुछ सीरियाई कर्मचारी इस इलाके को छोड़ रहे हैं... लेकिन जहां तक हमारी बात है, हम किसान हैं और हमारे पास मवेशी हैं। हम अपनी जमीन नहीं छोड़ सकते।"
गाजा पट्टी में इजराइल गिराते रहता है पर्ची
आपको बता दें, कि गाजा पट्टी में इजराइली विमान नियमित रूप से पर्चे गिराते रहते हैं, जिसमें निवासियों से हमले से पहले क्षेत्र को खाली करने को कहा जाता है। शनिवार को, हिज्बुल्लाह के दूसरे-इन-कमांड नईम कासिम ने चेतावनी दी थी, कि लेबनान सीमा के पास के क्षेत्रों में 100,000 विस्थापित लोगों को उनके घरों में वापस लाने के उद्देश्य से इजरायल द्वारा किया गया एक व्यापक युद्ध "सैकड़ों हजारों" और इजरायलियों को विस्थापित कर देगा।
ईरानी प्रॉक्सी हिज्बुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान पर कब्जा कर रखा है, जहां से वो लगातार इजराइल पर हमले करता रहता है। एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर की शुरुआत से सीमा पार हिंसा में लेबनान में 623 लोग मारे गए हैं, जिनमें ज्यादातर लड़ाके और कम से कम 141 नागरिक भी शामिल हैं। वहीं, इजरायली पक्ष में, जिसमें गोलान हाइट्स पर हुआ हमला भी शामिल है, अधिकारियों ने कम से कम 24 सैनिकों और 26 नागरिकों की मौत की घोषणा की है।












Click it and Unblock the Notifications