Israel Iran War: ट्रंप का गाजा पीस प्लान! ईरान पर इजरायल के हमले से कैसे जुड़ा है ये बड़ा खेल?
Israel Iran War: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के घातक हमले का गाजा पीस प्लान के साथ भी रणनीतिक गठजोड़ है। डोनाल्ड ट्रंप की दोबारा सत्ता में वापसी के बाद मध्य पूर्व की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हो चुका है। इजरायल के ईरान पर किए हालिया हमलों को महज एक सैन्य प्रतिक्रिया के रूप में नहीं देखा जा रहा है। राष्ट्रपति का पद संभालने के कुछ ही दिन बाद ट्रंप ने कहा था कि उनके निशाने पर ईरान है।
कूटनीतिक जानकारों का मानना है कि यह ट्रंप के महत्वाकांक्षी 'गाजा पीस प्लान' का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। अगर वह रणनीति सफल होती है, तो मिडिल ईस्ट का भूगोल और शक्ति संतुलन दोनों पूरी तरह बदल सकता है। ट्रंप की नीति हमेशा 'शांति के लिए शक्ति' (Peace through Strength) पर आधारित रही है। ईरान पर ये हमले उसी का विस्तार नजर आते हैं। ट्रंप का प्लान 2020 के अब्राहम एकॉर्ड्स का ही एक एंडवांस वर्जन माना जा सकता है।

Gaza Peace Plan: ट्रंप के लिए गाजा है महत्वाकांक्षी मिशन
गाजा पीस प्लान की बात करें, तो ट्रंप का का कहना है कि उनका लक्ष्य गाजा पट्टी में स्थायी शांति स्थापित करना है।
- इस प्लान में सबसे बड़ी बाधा ईरान की भूमिका है, जो हमास, हिजबुल्लाह और हूती विद्रोहियों जैसे प्रॉक्सी ग्रुप्स को समर्थन देकर इजरायल की सुरक्षा को चुनौती देता रहा है।
- इजरायल के हमलों से ईरान की सैन्य क्षमता और आर्थिक संसाधनों को निशाना बनाया गया है, जिससे इन प्रॉक्सी ग्रुप्स की सप्लाई चेन बाधित हो सकती है।
- विश्लेषकों का कहना है कि अगर ईरान कमजोर पड़ता है, तो हमास को समझौते के लिए मजबूर होना पड़ेगा। यही ट्रंप के प्लान का पहला स्तंभ है।
Israel Iran War: ट्रंप ने ईरान के लिए 3 चरण की बनाई है प्लानिंग
प्लान की रूपरेखा तीन मुख्य बिंदुओं पर टिकी है। पहला, हमास को जड़ से खत्म करना या उसकी मदद बंद करना। ईरान पर हमले से हथियारों और फंडिंग की सप्लाई रुक जाएगी। इससे गाजा में युद्धविराम की संभावना बढ़ेगी। दूसरा, अरब देशों की सक्रिय भागीदारी। ट्रंप सऊदी अरब, यूएई और अन्य खाड़ी देशों को गाजा के पुनर्निर्माण और सुरक्षा प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपना चाहते हैं। ये देश अब्राहम एकॉर्ड्स के तहत पहले से इजरायल के साथ सहयोग कर रहे हैं। ट्रंप इन्हें गाजा को एक आर्थिक हब में बदलने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
Gaza Peace Plan: ट्रंप गाजा को बनाना चाहते हैं वैश्विक कॉरिडोर
ट्रंप के प्लान का तीसरा और महत्वपूर्ण हिस्सा है आर्थिक कॉरिडोर का विकास। गाजा को पर्यटन, व्यापार और इन्फ्रास्ट्रक्चर से जोड़कर स्थानीय आबादी का ध्यान संघर्ष से हटाकर समृद्धि की ओर मोड़ना है। इससे फिलिस्तीनी युवाओं में कट्टरपंथ कम होगा और शांति की नींव मजबूत होगी। हालांकि, चुनौतियां भी कम नहीं हैं। ईरान जवाबी हमलों में उतर चुका है और अब ऐसी आशंका है कि यह क्षेत्रीय महायुद्ध में बदल सकता है। इसमें लेबनान, यमन और सीरिया भी शामिल हो सकते हैं।
Donald Trump की रणनीति पर दुनिया की नजर
ट्रंप की 'क्विक डील' शैली 2026 तक युद्ध समाप्त करने का लक्ष्य रखती है, लेकिन ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाएं और रूस-चीन का समर्थन इसे जटिल बना सकता है। सकारात्मक पक्ष यह है कि ईरान के कमजोर होने से कट्टरपंथी ताकतों का मनोबल टूटेगा। माना जा रहा है कि अगर ऐसा हुआ, तो इजरायल अपनी शर्तों पर समझौता कर सकेगा। ईरान पर हमला गाजा पीस प्लान की जमीन तैयार करने की रणनीति है।
ट्रंप कई बार खुले तौर पर कह चुके हैं कि अशांति के स्रोत (ईरान) को निशाना बनाए बिना शांति संभव नहीं। यदि यह प्लान सफल होता है, तो यह ट्रंप की सबसे बड़ी कूटनीतिक जीत होगी, जो मध्य पूर्व को स्थिरता की ओर ले जाएगी। इस रणनीति में जोखिम भी उतना ही बड़ा है। एक गलत कदम पूरे क्षेत्र को अराजकता में धकेल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications