Israel-Iran War: ईरान के न्यूक्लियर प्लाट पर हमला कर तबाह कर दो, डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल से किया आह्वान

Amid rising tensions in the Israel-Iran conflict, Donald Trump has urged Israeli forces to attack Iran's nuclear facilities, criticising President Biden's stance on the matter. This call comes as violence escalates in th

Israel-Iran War: लेबनान में भीषण इजराइली ऑपरेशन के बीच ईरान और इजराइल में तनाव अब काफी ज्यादा बढ़ गया है और आशंका है, कि कभी भी इजराइल, ईरान के ऊपर भीषण हमले शुरू कर सकता है, जिससे मिडिल ईस्ट में एक अंतहीन लड़ाई शुरू होने की आशंका तेजी से बढ़ गई है।

लेकिन, इस लड़ाई में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति और रिपब्लिकन राष्ट्रपति उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को नेतन्याहू के नेतृत्व वाली सेनाओं से ईरान की परमाणु सुविधाओं पर हमला करने का आह्वान किया है। उत्तरी कैरोलिना के फेएटविले में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस मामले पर राष्ट्रपति बाइडेन के रुख की कड़ी आलोचना की है।

israel-iran war

जब इलेक्शन कैम्पेनिंग के दौरान डोनाल्ड ट्रंप से पूछा गया, कि "आप ईरान के बारे में क्या सोचते हैं, क्या आप ईरान पर हमला करेंगे", तो उन्होंने कहा, कि 'जब तक वे परमाणु हथियार पर हमला नहीं करते।' यही वह चीज है जिस पर आप हमला करना चाहते हैं, है न?"

गौरतलब है कि 5 नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार ने ईरानी परमाणु सुविधाओं पर पूर्ण विकसित हमलों के खिलाफ राष्ट्रपति बाइडेन के रुख की भी आलोचना की है। आपको बता दें, कि बाइडेन ने जोर देकर परमाणु सुविधाओं पर हमले के खिलाफ बयान दिया था।

बाइडेन ने कहा था, कि "मुझे लगता है कि वह गलत है। क्या आपको यही नहीं करना चाहिए? मेरा मतलब है, यह हमारे लिए सबसे बड़ा जोखिम है, परमाणु हथियार। उन्हें इस रुख के साथ जाना चाहिए था, कि इजराइल ईरान के परमाणु स्थलों पर हमला करे और बाकी सब चीजों के बारे में बाद में चिंता करनी चाहिए।"

ट्रंप ने कहा, कि "अगर वे ऐसा करने जा रहे हैं, तो वे ऐसा करेंगे। लेकिन हम उनकी योजनाओं का पता लगा लेंगे।"

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति का यह बयान राष्ट्रपति जो बाइडेन के उस बयान के एक दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि मध्य पूर्व में "पूरी तरह से युद्ध" की संभावना नहीं है। राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा था, कि "हम इजराइलियों के साथ चर्चा करेंगे कि वे क्या करने जा रहे हैं। सभी G7 सदस्य इस बात पर सहमत हैं, कि इजराइल को जवाब देने का अधिकार है, लेकिन उन्हें आनुपातिक रूप से जवाब देना चाहिए।"

israel-iran war

लेबनान की राजधानी में इजराइली हमले

दूसरी तरफ, रात के दौरान कई इजराइली हवाई हमले हुए हैं, जिसमें बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में इमारतों को निशाना बनाया गया है। फिलहाल हताहतों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है।

इजराइली सेना के प्रवक्ता की ओर से कई चेतावनियां दी गईं और फिर राजधानी बेरूत और दक्षिणी उपनगरों में बहुत बड़े विस्फोट सुने गए। हमले दक्षिणी उपनगरों में किए गये हैं, लेकिन धमाकों की आवाजें काफी तेज थीं। धमाकों की कुछ आवाजें सिडोन शहर तक पहुंचीं, जो बेरूत से 40 किलोमीटर दूर है। बेरूत के दक्षिण में ये लगातार हमले रुक नहीं रहे हैं। ऐसा लगता है कि हर रात हमलों का एक नया नया दौर होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+