Israel- Iran conflict: हिज्बुल्लाह का इजरायल पर बड़ा हमला, दागीं 135 घातक मिसालें, 10 लोग घायल
इजरायल पर दूसरा सबसे बड़ा हमला हुआ है। लेबनान से हिज्बुल्लाह ने 135 मिसाइलें इजरायल के हाइफा क्षेत्र में दागी हैं। हिज्बुल्लाह के हवाई हमलों के चलते हाइफा में अफरा-तफरा मच गई। इस हमलों ने हिज्बुल्लाह ने 'फादी-1' मिसाइल का इस्तेमाल किया है।
हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर आईडीएफ के हमले को बाद पिछले एक सप्ताह में इजरायल पर दूसरा सबसे बड़ा हमला हुआ। सोमवार को यमन और हिज्बुल्लाह ने हवाई हमले किए। इनमें हिज्बुल्लाह ने कई घातक मिसाइल दागे। रिपोर्ट के मुताबिक इजराइल के तीसरे बड़े शहर हाइफा में हुए मिसाइल हमले में 10 लोग घायल हुए हैं। आईडीएफ के मुताबिक, अधिकर मिसाइल को हवा में नष्ट कर दिया गया, लेकिन कुछ नीचे गिर गईं, जिसके चलते कुछ लोग घायल हुए हैं।

वहीं हिज्बुल्लाह ने दावा किया कि सोमवार की शाम करीब 5 बजे उसने इजरायल के तीसरे सबसे बड़े शहर हाइफा पर रॉकेट और मिसाइल से हमले किए हैं। वहीं इजरायली पुलिस ने भी हाइफा में इन हमलों की पुष्टि की है। वहीं इजरायली सेना ने कहा कि लेबनान से हाइफा पर पांच रॉकेट दागे गए, लेकिन उनको इंटरसेप्ट कर लिया गया। इस इलाके में गिरे प्रोजेक्टाइल की पहचान कर ली गई है. इसकी समीक्षा की जा रही है. इजरायल के उत्तरी गैलिली क्षेत्र के तिबेरियास पर भी 15 रॉकेट दागे गए, जिनमें से कुछ को मार गिराया गया। जबकि पांच रॉकेट गिर गए। ट
फादी मिसाइल घातक
हिज्बुल्लाह के पास मौजूद 'फादी' मिसाइल को बहुत घातक माना जाता है। इसकी मारक क्षमता 80 किमी तक है. इसको मोबाइल प्लेटफॉर्म से भी लॉन्च किया जा सकता है। ये 83 किलोग्राम के वारहेड से लैस है, जो किसी भी तरह के टारगेट को ध्वस्त करने की क्षमता रखता है। इसकी मारक क्षमता ही इसकी सबसे बड़ी खासियत है।












Click it and Unblock the Notifications