2000 से ज्यादा सैनिक, वॉरशिप और एयरक्राफ्ट... हॉस्पिटल हमले का बदला लेगा हमास? अमेरिका ने भेजी हथियारों की खेप
Israel-Hamas War: इजराइल और हमास के बीच क्रूर युद्ध के बीच, संयुक्त राज्य अमेरिका ने अपने युद्धपोतों और घातक विमानों को इजराइली रक्षा बलों (आईडीएफ) की मदद करने के लिए तैनात कर दिया है। अमेरिका ने 2000 से ज्यादा सैनिक, वॉरशिप और एयरक्राफ्ट की तैनाती उस वक्त की है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इजराइल के दौरे पर पहुंचे हैं।
अमेरिका ने आतंकी संगठन हमास को जवाब देने के लिए, इजराइली फोर्स को जिन हथियारों की जरूरत थी, अमेरिका ने वो हथियार इजराइल भेज दिए हैं। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा पट्टी पर हमले को इजराइल की जवाबी कार्रवाई कहा है और हमास को आईएसआईएस जैसा आतंकी संगठन बताते हुए, उसके खात्मे की कसम खाई है।

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, अमेरिकी जहाज और सेनाएं इज़राइल की तरफ बढ़ रही थीं, और अमेरिका में रिजर्व सैनिकों को भी तैयार कर रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें इजराइल की मदद करने के लिए भेजा जा सके। अमेरिका की तरफ से हथियार और वॉरशिप उस वक्त भेजे जा रहे हैं, जब अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन तेल अवीव पहुंच चुके हैं।
इजराइल की मदद के लिए अमेरिकी सेना
आपको बता दें, कि एक अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर और उसका स्ट्राइक ग्रुप पहले से ही पूर्वी भूमध्य सागर में पहुंच चुका है और दूसरा एयरक्राफ्ट कैरियर अमेरिका से इजराइल के लिए निकल चुका है। इसके अलावा, तीन समुद्री युद्धपोत इस क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं।
मध्य पूर्व के आसपास अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर भी विमान भेजे गए, और अमेरिकी विशेष अभियान बल योजना और खुफिया जानकारी में इज़राइल की सेना के साथ काम कर रहे हैं।
मंगलवार तक, अमेरिकी हथियारों और उपकरणों की पांच खेप इज़राइल पहुंच चुकी थी।
यह बिल्डअप अमेरिका की बढ़ती चिंता को दर्शाता है, कि हमास और इज़राइल के बीच घातक लड़ाई व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष में बदल जाएगी। इसलिए, अमेरिकी जहाजों और युद्धक विमानों का मुख्य मिशन एक बड़ी और दृश्यमान उपस्थिति स्थापित करना है जो हिजबुल्लाह, ईरान या अन्य को इजराइल पर हमला करने या मौके का फायदा उठाने से रोकेगा।
आपको बता दें, कि गाजा के एक अस्पताल में विस्फोट में कम से कम 500 लोगों की मौत के बाद, फिलिस्तीनी अधिकारियों ने इजरायली हवाई हमले को जिम्मेदार ठहराया है, जबकि इजरायली सेना ने कहा है, कि अस्पताल के ऊपर उसने नहीं, बल्कि गाजा पट्टी से ही संचालित होने वाले एक और आतंकी संगठन, इस्लामिक जिहाद ने की है।
इजराइल का कहना है, कि इस्लामिक जिहाद का रॉकेट, जो बिना किसी डायरेक्शन और निशाने के होता है, वो भटककर गाजा में अस्पताल पर गिर गया।












Click it and Unblock the Notifications