Israel Hamas War: गाजा में संघर्ष के बीच UNGA ने जताई चिंता, नागरिकों की सुरक्षा को लेकर प्रस्ताव पारित
Israel Hamas War: उत्तरी गाजा में हमास का सफाया करने के लिए इजरायल की सेना ने हमले तेज कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार देररात के बाद से आईडीएफ ने कई हमले किए हैं,जिसमें हमास को काफी नुकसान हुआ है। इस बीच इजरायल की सेना नागरिकों से दक्षिणी गाजा में शिफ्ट होने की अपील की है। वहीं संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें गाजा में तत्काल मानवीय संघर्ष विराम का जोरदार आह्वान किया और घिरे गाजा पट्टी तक सहायता पहुंचाने और नागरिकों की सुरक्षा की मांग की गई है।
हमास के अड़ियल रुख के चलते फिलिस्तीन को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इजरायल और फिलिस्तीनी आतंकवादियों हमास के बीच तत्काल मानवीय संघर्ष विराम का जोरदार आह्वान किया और घिरे गाजा पट्टी तक सहायता पहुंचाने और नागरिकों की सुरक्षा की मांग की।

संयुक्त राष्ट्र में भारतीय राजदूत योजना पटेल ने यूएनजीए में कहा कि दुनिया में जहां मतभेदों और विवादों को बातचीत से हल किया जाना चाहिए, इस प्रतिष्ठित संस्था को हिंसा का सहारा लेने पर गहराई से चिंतित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर को इजराइल में आतंकवादी हमले चौंकाने वाले थे और निंदा के लायक थे। हमारे विचार भी हैं बंधक बनाए गए लोगों के साथ। हम उनकी तत्काल और बिना शर्त रिहाई का आह्वान करते हैं।
योजना पटेल ने कहा कि आतंकवाद एक घातक बीमारी है और इसकी कोई सीमा, राष्ट्रीयता या नस्ल नहीं होती। मतभेदों को दूर रखें, एकजुट हों और आतंकवाद के प्रति शून्य-सहिष्णुता का दृष्टिकोण अपनाएं। हताहतों की संख्या जारी है गाजा में संघर्ष एक स्पष्ट, गंभीर और निरंतर चिंता का विषय है। नागरिक, विशेष रूप से महिलाएं और बच्चे, अपनी जान देकर इसकी कीमत चुका रहे हैं।
योजना पटेल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के तनाव कम करने के प्रयासों और गाजा के लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करने का स्वागत करते हैं। भारत ने भी किया है इस प्रयास में योगदान दिया है।












Click it and Unblock the Notifications