घायल शेर की तरह हमास के मास्टरमाइंड के पीछे पड़ा इजराइल, याहया सिनवार को लेकर मिला अहम सुराग
Israel Hamas War Update: 7 अक्टूबर से शुरू हुए आतंकी संगठन हमास और इजराइल के युद्ध को 45 दिनों से ज्यादा का वक्त हो चुका है। मुस्लिम देशोे के दबाव के बाद भी इजराइल रूकने का नाम नहीं ले रहा है। हवाई हमालों के बाद अब जमीन पर हमले हो रहे हैं।
जमीन पर इजराइल की फौज ग्राउंड ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। अब तक हमास नेता याहया सिनवार (Hamas leader Yahya Sinwar) का कोई पता नहीं लग पाया है। लेकिन अब हमलों के मास्टरमाइंड के बारे में बड़ा सुराग मिला है।

पिछले सवा महीने से इजराइल और हमास की खूनी जंग चल रही है। हमास ने जब इजराइल पर अचानक हमला किया तो करीब 1400 लोगों की मौत हुई थी। उसके बाद से ही इजराइल घायल शेर की तरह हमास को खत्म करने के लिए पीछे पड़ गया।
गाजा पट्टी की सुरंग में छिपा 'मास्टरमाइंड'
अब तक हमास के कई कमाउंडरों को इजराइल ने मार डाला, लेकिन मास्टरमाइंड याहया सिनवार को कोई खबर नहीं है। इजरायल की सेना को हमास के मास्टरमाइंड याहया सिनवार की सरगर्मी से तलाश है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि वह गाजा पट्टी की ही किसी सुरंग में छिपा बैठा है।
हालांकि इजराइल को शक है कि गाजा की सुरंगों में हमास के टॉप कमांडर छिपे हुए हैं। ऐसे में हमास की सुरंगों तक पर इजराइली सेना हमले कर रही है। लेकिन याहया सिनवार को लेकर कोई सफलता नहीं मिली है।












Click it and Unblock the Notifications