Israel Hamas War: इजरायली के सैनिकों के टैंक से मिस्र की चौकी पर गोलीबारी, IDF ने किया डैमेज कंट्रोल
इजरायल और हमास बीच जारी हमलों में इजरायली रक्षा बल (IDF) के टैंक से गलती से मिस्र की की एक सुरक्षा चौकी पर गोली चलने की खबर है। जिसको लेकर आईडीएफ ने खेद जताया है। इजरायली रक्षा बल की ओर से कहा गया है कि सैनिकों की चूक के ये गोलीबारी हुई है। मिस्र की चौकी पर हमले का कोई इरादा नहीं है।
मिस्र के वॉचटावर पर रविवार को एक गोलीबारी हुई थी। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए मिस्र की सेना के प्रवक्ता ने कहा, "आज गाजा पट्टी में चल रही झड़पों के दौरान, मिस्र की सीमा के एक वॉचटावर पर गलती से एक इजरायली टैंक के गोले के टुकड़े लग गए, जिसके परिणामस्वरूप कुछ सीमा प्रहरी मामूली रूप से घायल हो गए। इजरायली पक्ष ने घटित होने के तुरंत बाद अनजाने में हुई घटना पर खेद व्यक्त किया और घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।"

वहीं इस घटना को लेकर इजराइल रक्षा बल (IDF) ने आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया कि गाजा पट्टी के पास एक मिस्र की चौकी पर आईडीएफ टैंक से अनजाने में हमला हुआ था। एक बयान में कहा गया कि आईडीएफ ने घटना के लिए खेद व्यक्त किया। इसके साथ सैनिकों कि इस गलती के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं।
इजरायली सेना ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, "थोड़ी देर पहले, एक आईडीएफ टैंक ने गलती से गोलीबारी की और केरेम शालोम क्षेत्र में सीमा से सटे मिस्र की एक चौकी पर हमला कर दिया। घटना से जुड़े डिटेल जुटाने के साथ जांच की जा रही है।"
हमास का जवाब देने के लिए इजरायल ने दो मोर्चों पर एक साथ जंग शुरू की है। गाजा में हमले तेज करने के साथ पूरी मजबूती के साथ लेबनान के हमले क जवाब देना शुरू कर दिया है। लेबनान सीमा पर इजरायल को टारगेट करके राकेट दागे जा रहे हैं, लेकिन इजरायली एयर डिफेंस ने उन्हें आसमान में ही नष्ट कर रही है। इजरायली सैन्य प्रवक्ता रिचर्ड हैचेट ने कहा, "हमने बीती रात लेबनान के भीतर हमला करके कुछ ठिकानों को तबाह किया है. हमारी नीति है कि जब जब लेबनान की तरफ से हमला होगा हम पलटवार करेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications