'हमास ने हमारे साथ अच्छा व्यवहार किया', कैद से छूटी इजराइली बुजुर्ग ने जानें क्या-क्या बताया?
Israel Hamas War: 07 अक्टूबर को हमास आतंकियों की ओर से इजराइल पर किए गए हवाई हमलों के बाद शुरू हुई जंग को आज 18वां दिन हो गया है। इजराइल लगातार बड़े हमले करते हुए हमास की कमर तोड़ रहा है। हालांकि हमास के आतंकियों ने 200 से ज्यादा लोगों को बंधक बनाया है। इस बीच क्रूर हमास के आतंकियों का मानवीय चेहरा सामने आया है।
आतंकी संगठन हमास ने 23 अक्टूबर को 2 इजराइली बुजुर्ग महिला बंधकों को रिहा कर दिया। इन दोनों को इजराइल के अन्य बंधकों के साथ गाजा पट्टी में गुप्त जगह रखा गया था। हमास के मुताबिक दोनों बंधकों को मानवीय वजह से रिहा किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमास ने सोमवार को दो इजराइली महिलाओं को रिहा कर दिया, जो दक्षिणी इजराइल में 7 अक्टूबर को हुए हमले के दौरान बंधक बनाए गए 200 से अधिक लोगों में शामिल थीं।
हमास द्वारा रातोंरात रिहा की गई एक बुजुर्ग इजरायली बंधक ने कहा कि 7 अक्टूबर को जब उसे गाजा में ले जाया गया तो आतंकवादियों ने उस पर हमला किया, लेकिन फिलिस्तीनी एन्क्लेव में दो हफ्ते की कैद के दौरान उसके साथ अच्छा व्यवहार किया गया।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, 85 वर्षीय योचेवेद लिफ़शिट्ज़ सोमवार देर रात मुक्त की गईं दो महिलाओं में से एक थीं। मुक्त हुई इजराइली बंधक ने कहा कि उस पर गाजा लड़ाकों ने हमला किया था और उसे गाजा के अंदर "मकड़ी के जाल जैसी सुरंगों" में ले जाया गया था।
व्हीलचेयर पर बैठी लिफ़शिट्ज़ जब रॉयटर्स के पत्रकारों से बात कर रही थीं तो वह कमजोर दिख रही थीं। उन्होंने कहा कि जब उन्हें गाजा के भीतर सुरंगों के नेटवर्क में रखा गया था तो एक डॉक्टर ने उनसे मुलाकात की थी और उनकी सभी जरूरतों का ध्यान रखा गया था।
महिला ने कहा, "हमास ने हमारे साथ नरमी से व्यवहार किया और हमारी सभी जरूरतें पूरी कीं।" बता दें कि फिलिस्तीनी हमास आतंकवादी समूह के सशस्त्र विंग के प्रवक्ता ने टेलीग्राम पर कहा कि महिलाओं को मानवीय और खराब स्वास्थ्य के आधार पर रिहा कर दिया गया। इसके पहले भी दो अमेरिकी नगारिकों की रिहाई हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications