Israel Hamas War: यूएन महासचिव के बयान से इजराइल नाराज, राजदूत गिलाद एर्दान ने कहा- तुरंत इस्तीफा दें गुटेरेस
गाजा में इजरायल के हमले को लेकर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के बयान इजरायली राजदूत कड़ी आलोचना की है। संयुक्त राष्ट्र में इजराइल के राजदूत गिलाद एर्दान ने उनके इस्तीफे की मांग की है। गिलाद एर्दान आरोप लगाया है कि यूएन का प्रतिनिधित्व करने के लिए गुटेरेस में पर्याप्त योग्यता नहीं है, इसलिए उन्हें अपने पद से हटना जरूरी है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इजरायल-हमास संघर्ष के बीच पिछले हफ्ते संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने गाजा पट्टी में मानवीय सहायता पहुंचाने पर मिस्र के विदेश मंत्री समेह हसन शुकरी के साथ बैठक की थी। जिसमें गुटेरेस ने फिलिस्तीन और इजराइल के बीच मानवीय युद्ध विराम का आह्वान किया था। उन्होंने यह बात दोहराई कि अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून का सम्मान किया जाना चाहिए और नागरिकों की रक्षा की जानी चाहिए। उन्होंने फिलिस्तीनी इस्लामिक प्रतिरोध आंदोलन (हमास) से बंदियों को तुरंत व बिना शर्त रिहा करने का आह्वान किया।

बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि गाजा में नागरिकों की सुरक्षा जरूरी है। उन्होंने फिलिस्तीनी में हमास से बंदियों को बिना शर्त रिहा करने करने का आह्वान किया। गुटेरेस ने कहा कि लगभग दो सप्ताह से, गाजा पट्टी में लोग बिना किसी ईंधन, भोजन, पानी, दवा और अन्य जरूरी चीजों के रह रहे हैं। मिस्र का एल-अरिश हवाई अड्डा और राफा पोर्ट गाजा पट्टी के लोगों की लाइफ लाइन है। गुटेरेस ने फिलिस्तीन और इजराइल के बीच तत्काल मानवीय युद्धविराम की अपील की थी। लेकिन इजरायल यूएन महासचिव के बयान से नाराज दिख रहा है।
वहीं संयुक्त राष्ट्र इजराइल के राजदूत गिलाद एर्दान ने यूएन महासचिव के इस बयान की कड़ी आलोचना की। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर अपनी एक पोस्ट में लिखा, "संयुक्त राष्ट्र महासचिव, जो बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सामूहिक हत्या के अभियान के लिए समझ दिखाते हैं, संयुक्त राष्ट्र का नेतृत्व करने के लिए उपयुक्त नहीं हैं। मैं उनसे तुरंत इस्तीफा देने का आह्वान करता हूं...।"
इजराइल-गाजा संघर्ष पर यूएन महासचिव को संबोधित करते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में इजराइल के विदेश मंत्री एली कोहेन ने कहा, "7 अक्टूबर पूरी स्वतंत्र दुनिया के लिए एक खुली चुनौती है। उग्रवाद और आतंक के खिलाफ एक चेतावनी है। उस पर अगले दिन, हमास और इस्लामिक जिहाद के 1,500 से अधिक आतंकवादियों ने दक्षिण से इजरायल में क्रूरतापूर्वक घुसपैठ की... 1400 से अधिक शिशुओं, बच्चों, महिलाओं और पुरुषों को मार डाला और 4000 से अधिक को घायल कर दिया।
एली कोहेन ने यूएन महासचिव के बयान पर कहा, "हमास के लड़ाके घरों में घुसे, पूरे परिवार के सदस्यों को बिस्तर पर ही मार डाला। सड़कों पर, महिलाओं के साथ बलात्कार करना, उन्हें जिंदा जलाया गया। आप (एंटोनियो गुटेरेस) वहां नहीं गए हैं। आपने तस्वीरें नहीं देखी है..., इतिहास में आईएसआईएस से भी अधिक क्रूर है हमास, ये नए नाजी हैं...। "












Click it and Unblock the Notifications