इजराइल-हमास जंग के 30 दिन पूरे, गाजा में एक ही दिन में 3 शरणार्थी कैंपों पर इजराइली सेना ने मचाई तबाही

इजराइल और हमास के बीच जंग शुरू होने के एक महीने पूरे होने वाले हैं। गाजा में जमीनी ऑपरेशन की शुरुआत से अब तक इजराइली सेना ने हमास के करीब 2500 ठिकानों को निशाना बनाया है।

इस बीच इजराइल ने गाजा में एक और शरणार्थी कैंप पर हमला किया है। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक इजराइली हवाई हमलों ने गाजा में अल-ब्यूरिज शरणार्थी शिविर को निशाना बनाया है।

Israel-Hamas war completes 30 days

मघाजी और जबालिया के बाद पिछले 24 घंटों में यह तीसरा शरणार्थी शिविर है, जिस पर हमला हुआ है। इजराइली युद्धक विमानों ने रविवार सुबह गाजा पट्टी पर अल-मगाजी शरणार्थी शिविर पर हमला किया, जिसमें कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य लोग घायल हो गए।

आपको बता दें कि हमास इस जंग में इजराइल से अकेला नहीं लड़ रहा है बल्कि उसे लेबनान के हिजबुल्लाह और यमन के हूती विद्रोहियों का भी साथ मिल रहा है। रविवार को हिजबुल्लाह ने इजराइली सेना की 6 पोस्ट पर हमला किया है। इसके जवाब में इजराइली सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की है।

इजराइल डिफेंस फोर्सेस के जवानों ने हिज्बुल्लाह के रॉकेट डिपो पर पलटवार किया है। उसके मिलिट्री कंपाउंड पर टारगेट किया है। दो दिन पहले ही हिज्बुल्ला प्रमुख नसरूल्लाह ने अपने भाषण में हमास का खुला समर्थन किया था।

हमास का दूसरा भरोसेमंद साथी यमन का आतंकी संगठन हूती बना है। जंग के 26वें दिन हूती विद्रोहियों की एंट्री हुई है। यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया कि उन्होंने इजराइल की ओर बैलेस्टिक मिसाइल से हमला बोला।

7 अक्टूबर को हमास की कायराना करतूत के बाद से हूती विद्रोहियों द्वारा इजराइल पर कई बार हमले किए जा चुके हैं। हूती विद्रोहियों द्वारा इजराइल पर पहला हमला 19 अक्टूबर को किया गया था, लेकिन अमेरिका ने उसकी मिसाइल को बीच में ही तबाह कर दिया।

इसके बाद हूती विद्रोहियों ने इजराइल से करीब 2200 किलोमीटर दूर यमन से 26 अक्टूबर को एक बार फिर से मिसाइलें दागीं। इस बार भी लाल सागर में इजराइल ने उसके हमले को नाकाम कर दिया।

31 अक्टूबर को हूती विद्रोहियों ने इजराइल पर बैलिस्टिक मिसाइलों से तीसरा हमला किया। इसे भी इजराइल के एयर डिफेंस सिस्टम ने तबाह कर दिया। हजारों किमी की दूरी होने के बाद भी हूती विद्रोही इजराइल पर मिसाइलों से हमला कर रहे हैं।

हमास, हिज्बुल्ला और हूती के साझा हमले भी इजराइल को गाजा को तबाह करने से रोक नहीं पा रहे हैं। इजरायली सेना और उनके भारी भरकम टैंक गाजा में घुसकर तबाही मचा रहे हैं।

युद्ध शुरू होने के बाद से मारे गए इजराइली सैनिकों की संख्या अब 346 हो गई है। इसमें से 32 सैनिक इजराइली सैनिकों के गाजा में प्रवेश के बाद मारे गए हैं।

फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 7 अक्टूबर के बाद से गाजा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 9,770 हो गई है, जिसमें 4,880 बच्चे भी शामिल हैं।

कुल मिलाकर अब तक इस जंग में 11 हजार से अधिक लोगों की जानें जा चुकी हैं। इस बीच संयुक्त राष्ट्र द्वारा की जा रही सीजफायर की कोशिशें भी अब तक नाकाम साबित हुई हैं। अभी भी सीजफायर की कोशिशें जारी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+