Israel Hamas War: इजरायल ने Gaza पर फिर बरसाए बम, 28 की मौत, संघर्ष विराम पर फिर संशय
गाजा में तनाव बीच इजरायल की बमबारी थम नहीं है। इस बीच युद्धविराम की संभावनाओं पर पानी फिरने लगता है। इजरायल की ओर ताजा बमबारी के चलते अब तक गाजा में 28 मौतों के खबर है। ऐसे में सीजफायर पर बात कैसे आगे बढ़ेगी इसको लेकर सवाल खड़ा हो रहा है। हालांकि दोहा में चले दो दिनों की बातचीत के बाद अमेरिका और उसके एसोसिएट मीडिएटर देश मिस्र और कतर समझौता कराने के करीब पहुंचते दिख रहे थे। अमेरिकी और इसराइली अफसरों ने समझौते को लेकर आशा भी व्यक्त की थी। लेकिन इसराइली सेना के हमले ने युद्ध फिर से जारी रखने के संकेत दिए हैं।
इजरायल और हमास के बीच तीन फेज वाली वार्ता में तय प्रपोजल के मुताबिक, हमास सात अक्टूबर को हुए हमले के दौरान बंधक बनाए गए सभी लोगों को रिहा करेगा। बदले में, इसराइल गाजा से अपनी सेना वापस बुलाएगा और फलस्तीनी कैदियों को रिहा करना है। अमेरिका और साथी मध्यस्थ मिस्र और कतर ने कहा कि वे दोहा में दो दिनों की बातचीत के बाद एक समझौते पर पहुंच रहे हैं, अमेरिकी और इजरायली अधिकारियों ने सतर्क आशावाद व्यक्त किया है।

वहीं हमास ने इजरायल की नई मांगों के प्रति प्रतिरोध का संकेत दिया है और लंबे समय से चल रही वार्ता बार-बार रुकी है। इस बीच इजरायल ने गाजा में नए सिरे से बमबारी शुरू कर दी है। पिछले हफ्ते रविवार तड़के आईडीएफ ने दीर अल-बलाह में एक मकान पर हमला किया। जिसमें एक औरत और उसके छह बच्चों की मौत हो गई। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, उत्तरी शहर जबालिया में दो इमारतों पर हमला हुआ, जिसमें दो पुरुषों, 1 महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई, जबकि मध्य गाजा में दो और हमलों में नौ लोग मारे गए हैं। जबकि इससे पहले शनिवार देर रात दक्षिणी शहर खान यूनिस के पास हमला किया गया था। जिसमें दो महिलाएं समेत एक ही परिवार के 4 लोग मारे गए थे।
ब्लिंकन इजरायली से करेंगे मुलाकात
वहीं दूसरी ओर इसराइल का एक डेलिगेशन सीजफायर से जुड़े प्रपोजल पर वार्ता के लिए मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंचेगा। इससे पहले ब्लिंकन के इसराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान दोनों नेताओं की बीच शांति के प्रयासों के बीच खलल डालने वाली प्रयासों और भविष्य में गाजा पर शांति बहाली की संभावनाओं पर प्रमुखता से चर्चा हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications