Israel Hamas War: हमास की कैद में नेपाली हिन्दू का पहला वीडियो आया सामने, देखिए क्या-क्या बताया!- Video
Israel Hamas War: इजरायल और हमास के बीच मिस्र में हुई बातचीत के बाद सीजफायर की उम्मीद दिखने लगी है। इसी दौरान, 7 अक्टूबर 2023 को हमास द्वारा बंधक बनाए गए नेपाली नागरिक बिपिन जोशी का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर उनके परिवार की उम्मीदें फिर से जाग उठी हैं। बिपिन जोशी इज़राइल में खेती से जुड़ी ट्रेनिंग (Agriculture Training) के लिए गए थे। अपहरण से 25 दिन पहले ही बिपिन वहां पहुंचे थे।
IDF को मिला था वीडियो
जोशी के परिवार के अनुसार, यह वीडियो उन्हें इज़राइली डिफेंस फोर्सेस (IDF) ने बरामद करके सौंपा है। माना जा रहा है कि यह वीडियो उनके अपहरण के लगभग एक महीने बाद, नवंबर 2023 में फिल्माया गया था। यह पहला मौका है जब बिपिन जोशी को अपहरण के बाद देखा गया है। हालांकि, अब तक उनके जीवित होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वीडियो में बिपिन ने क्या कहा था?
33 सेकंड के इस वीडियो में बिपिन जोशी खुद को अंग्रेजी में बोलते हुए नजर आते हैं। वे कहते हैं -
"मेरा नाम बिपिन जोशी है। मैं नेपाल से हूं। मेरी उम्र 23 साल है। मैं 25 दिन पहले इज़राइल आया था। मैं यहां 'सीखो और कमाओ कार्यक्रम' (Learn and Earn Program) के लिए आया था, मैं एक छात्र हूं।"- वीडियो में वे आगे कहते हैं कि "मैं खट्टे और नींबू के खेत में कृषि फार्म में काम करता हूं।"
हमास ने किया था किबुत्ज़ अलुमिम से अपहरण
7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इज़राइल के किबुत्ज़ अलुमिम इलाके से बिपिन जोशी का अपहरण किया था। उसी दिन उनके 10 नेपाली दोस्तों की हत्या कर दी गई थी। यह हमला इज़राइल-हमास संघर्ष की शुरुआत का दिन था, जिसने पूरी दुनिया को हिला दिया था।
परिवार ने जारी किया भावनात्मक बयान
जोशी के परिवार ने एक भावनात्मक बयान जारी करते हुए कहा - "उस भयानक नरसंहार के दो साल पूरे हो चुके हैं, जिसने हजारों परिवारों को दर्द और नुकसान में डुबो दिया। हमारे परिवार और अन्य बंधकों के लिए समय जैसे थम गया है। हमने अपने बेटे बिपिन के जीवन का एक संकेत साझा करने का फैसला किया है।" परिवार के इस बयान में गहरा दुख और उम्मीद दोनों झलकते हैं।
बंधकों के परिवारों ने जताई उम्मीद
गाजा में अब भी हमास की कैद में 48 बंधकों के परिवारों ने कहा है कि यह वीडियो उनके लिए उम्मीद की किरण है। उन्होंने कहा,- "गाजा में मिला यह जीवन का संकेत हमारे दृढ़ विश्वास की पुष्टि करता है कि बिपिन जोशी जीवित हैं।" इन परिवारों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कोई ठोस समाधान निकलेगा जिससे सभी बंधक अपने परिवारों से मिल सकेंगे।
"इसे साझा करना आसान नहीं था"- परिवार
बिपिन के परिवार ने कहा कि वीडियो को सार्वजनिक रूप से साझा करना आसान नहीं था, लेकिन अब हालात बेहद अहम हैं। उन्होंने कहा,- "हम ऐसे ऐतिहासिक दिनों में हैं जो 48 बंधकों के भाग्य का निर्धारण करेंगे। या तो जीवित लोग लौटेंगे, या हम बिना समाधान के दर्द में रहेंगे।"
अमेरिका में चला रहे हैं रिहाई अभियान
जोशी का परिवार वर्तमान में अमेरिका में है और अन्य 47 बंधकों के प्रियजनों के साथ मिलकर उनकी रिहाई के लिए अभियान चला रहा है। परिवार ने कहा,- "हमें उम्मीद है कि राष्ट्रपति ट्रंप हमसे मिलेंगे और मदद करेंगे। राष्ट्रपति एक शक्तिशाली और दयालु व्यक्ति हैं, और हम जानते हैं कि बंधकों का भाग्य उनके दिल के करीब है।"
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।
-
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट -
Surya Midha Net Worth: कौन हैं 22 साल के सूर्या मिधा? जकरबर्ग को पछाड़ बने सबसे युवा अरबपति? अथाह है संपत्ति -
Petrol Price: पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications