Air India Tel Aviv Flights: एयर इंडिया की तेल अवीव फ्लाइट 2 नवंबर तक रहेगी स्थगित

इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध के दौरान एयर इंडिया ने तेल अवीव के रवाना होने फ्लाइट्स को रद्द कर रखा है। भारतीय एयरलाइंस कंपनी इजरायल और फिलिस्तीन के बीच बढ़ते संघर्ष के बाद फ्लाइट रद्द करने की अवधि बढ़ा दी है। एयरलाइन ने 7 अक्टूबर से तेल अवीव के लिए और वहां से कोई निर्धारित उड़ान संचालित नहीं की हैं। अब 2 नवंबर तक उड़ानें रद्द करने का फैसला लिया है।

एयर इंडिया आम तौर दिल्ली से तेल अवीव के लिए पांच साप्ताहिक उड़ानें संचालित करता है। सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को एयर इंडिया की उड़ानें इजरायल की राजधानी तेल अवीव के लिए शेड्यूल रहती हैं। लेकिन इजरायल में हमास की लड़ाकों की ओर किए भीषण नरसंहार के बाद वहां हालत खराब हुए हैं। ऐसे में 7 अक्टूबर से तेल अवीव के लिए एयर इंडिया की कोई निर्धारित फ्लाइट संचालित नहीं की है। जबकि भारत सरकार की ओर इजरायल से भारतीयों को वापस लाने के लिए एयरलाइंस ने अब तक कुछ चार्टर्ड फ्लाइट्स संचालित की थीं

Air India Tel Aviv Flights

इजराइल और आतंकवादी समूह हमास के बीच जारी तनाव बढ़ता जा रहा है। हमास को खत्म करने के उद्देश्य से इजरायली सेना गाजा पर लगातार हमले कर रही है। जवाब में हमास भी पीछे हटने के तैयार नहीं है। हालांकि इजरायल ने हमास के कई बड़े ठिकानों को तबाह कर दिया है। बीच एयर इंडिया ने तेल अवीव के लिए अपनी निर्धारित उड़ानों का निलंबन 2 नवंबर तक बढ़ा दिया है।

वहीं दूसरी ओर गाजा पर इजरायल की कार्रवाई ने कई मुस्लिम बहुल देशों में नाराजगी पैदा कर दी है। ऐसे में अमेरिका को चिंता है कि संघर्ष बड़ा रूप न ले ले। दूसरी ओर चीन भी लगातार सीजफायर की अपील कर रहा है। ऐसे में संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुतारेस ने मंगलवार को कहा कि सशस्त्र संघर्ष में कोई भी पक्ष अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून से ऊपर नहीं है। उन्होंने गाजा पट्टी पर 'लगातार बमबारी' पर गहरी चिंता व्यक्त की और दोनों पक्षों से हिंसा के और बढ़ने से पहले पीछे हटने की अपील की। लेकिन इजरायल अब पीछे हटने को तैयार नहीं है। यूएन चीफ के बयान की इजरायल में निंदा की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+