इजराइल-हमास के बीच संघर्ष विराम दो दिन के लिए बढ़ा
कतर के विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि गाजा में संघर्ष विराम दो दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। कतर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल अंसारी ने कहा कि कतर ऐलान करता है कि मध्यस्ता के दौरान गाजा पट्टी में मानवीय संघर्ष विराम को दो अतिरिक्त दिनों के लइए बढ़ाने पर समझौता हुआ है।
कतर और मिस्र दोनों ही देश गाजा में चल रहे संघर्ष को विराम करने के लिए मध्यस्ता कर रहे हैं। दोनों ही देश इजराइल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए मध्यस्थता कर रहे हैं। दरअसल चार दिन का संघर्ष विराम का समझौता हुआ था। संघर्ष विराम के चौथे दिन इसे दो दिन के लिए और बढ़ाने पर समझौता हुआ है।

बता दें कि 15,000 से अधिक फिलिस्तीन इस युद्ध में अबतक मारे जा चुके हैं। इसमे तकरीबन दो तिहाई महिलाएं और नाबालिग हैं। जबकि तकरीबन 1200 लोगों की इजराइल में मौत हो गई है। इन लोगों की मौत शुरुआती दौर में हुई थी जब हमास ने इजराइल में घुसपैठ की थी।
बता दें कि यूरोपियन यूनियन की मेजबानी में आयोजित इस बैठक में कुल 42 देशों के विदेश मंत्रियों ने हिस्सा लिया। बैठक में युद्ध विराम को आगे बढ़ाने पर विचार किया गया था। फिलिस्तीन प्राधिकार के विदेश मंत्री रियाद अल मलीकी ने भी युद्ध विराम की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि युद्ध की वजह से बड़ी संख्या में फिलिस्तीनी नागरिक मारे गए हैं।
युद्धविराम के आगे बढ़ने पर हमास की ओर से हर रोज 10 बंधकों को छोड़ रहा है और इसके बदले 30 फिलिस्तीन कैदियों को रिहा करने की बात हुई है। इसके साथ गाजा पट्टी में राहत सामग्री और डीजल, पेट्रोल, गैस आदि की आपूर्ति को जारी रखा जाएगा। बता दें कि तीन दिनों के युद्ध विराम में कुल 39 फिलिस्तीनियों को सहित कुल 58 बंधकों को रिहा किया गया है। इसके बदले 117 फिलिस्तीन कैदियों को छोड़ा गया है। हमास ने कुल 50 बंधकों को छोड़ने की बात कही है, जबकि इजराइल को 150 कैदियों को रिहा करना है।












Click it and Unblock the Notifications