Israel Hamas War: क्या खत्म होने वाला है युद्ध? ट्रंप की चेतावनी के सामने झुका हमास, क्या कहा?
Donald Trump Gaza War Warning: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार, 7 सितंबर को हमास को आखिरी चेतावनी जारी कर दी। उन्होंने कहा कि गाजा में बंधकों को रिहा करने के समझौते को अब किसी भी हालत में स्वीकार करना होगा। ट्रंप ने दावा किया कि इजरायल उनकी शर्तों को मान चुका है और अब बारी हमास की है।
चेतावनी के तुरंत बाद हमास ने संकेत दिया कि वह अमेरिकी प्रस्तावों पर बातचीत के लिए तैयार है। इस घटनाक्रम ने पश्चिम एशिया के संघर्ष को नया मोड़ दे दिया है और सवाल उठ रहा है कि क्या गाजा युद्ध अब खत्म होने की कगार पर है।

ट्रंप की कड़ी चेतावनी
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर कहा, 'यह मेरी आखिरी चेतावनी है। अगली बार मौका नहीं मिलेगा।' उन्होंने साफ किया कि अगर हमास उनकी शर्तों को नहीं मानता, तो उसे गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। ट्रंप का दावा है कि इजरायल समझौते पर राज़ी हो चुका है और अब दुनिया की नज़र हमास पर है।
हमास का जवाब: बातचीत को तैयार
ट्रंप की चेतावनी के कुछ ही घंटों बाद हमास ने बयान जारी कर कहा कि वह सीजफायर समझौते पर पहुंचने के उद्देश्य से अमेरिकी पक्ष के प्रस्तावों पर तुरंत बातचीत के लिए तैयार है। इससे साफ है कि अमेरिकी दबाव का असर हमास पर दिखने लगा है।
क्या है नई डील का प्रस्ताव?
अमेरिकी मीडिया आउटलेट Axios के मुताबिक, अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ ने पिछले हफ्ते हमास को नया प्रस्ताव भेजा था। इसमें गाजा में बंधकों की रिहाई और युद्धविराम दोनों शामिल हैं। हालांकि व्हाइट हाउस ने अभी तक आधिकारिक विवरण जारी नहीं किया है। इससे पहले मार्च 2025 में भी ट्रंप ने हमास को बंधकों को रिहा करने का अल्टीमेटम दिया था।
गाजा में तबाही जारी
इस बीच इजरायल ने गाजा शहर में लगातार बमबारी तेज कर दी है। रविवार को तीसरे दिन भी एक आवासीय टावर को ध्वस्त कर दिया गया। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि सेना अब गाजा के प्रमुख शहरी केंद्रों पर फोकस कर रही है। इजरायली सेना का अनुमान है कि अभी भी 47 बंधक गाजा में मौजूद हैं, जिनमें से कई की मौत हो चुकी है।
ये भी पढ़ें: Hamas Brutality: हमास के आतंकियों ने लाशों के साथ किया रेप, प्राइवेट पार्ट में मारी गोलियां
क्या खत्म होने वाला है युद्ध?
ट्रंप की चेतावनी और हमास की नरमी के बाद यह सवाल उठ रहा है कि क्या गाजा युद्ध अब अपने अंतिम चरण में है। इजरायल के बंधक परिवार फोरम ने ट्रंप की पहल को "सच्ची सफलता" बताया है। अगर समझौता हुआ तो यह पश्चिम एशिया में शांति बहाली की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है।
ये भी पढे़ं Gaza Takeover Operation: 60 हजार सैनिकों के साथ गाजा पर इजरायल ने कब्जा करना किया शुरू, कहां जाएंगे लोग?












Click it and Unblock the Notifications