Israel-Gaza war: अल अंसार मस्जिद के बाद शरणार्थी शिविर... ग्राउंड ऑपरेशन से पहले गाजा में भारी बमबारी

Israel-Gaza war: इजराइल लगातार गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों को तबाह कर रहा है और चुन चुन कर हमास के आतंकी मारे जा रहे हैं। इजराइल ने कहा है, कि वो इस बार हमास का नामोनिशान मिटा देगा और शनिवार रात भी इजराइली एयरफोर्स ने गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर बमबारी की है। इस दौरान शॉपिंग मॉल में छिपे आतंकियों को भी इजराइली एयरफोर्स ने उड़ा दिया है।

अल जज़ीरा अरबी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य गाजा में अल नुसीरत शिविर में शॉपिंग प्लाजा पर इजरायली हवाई हमले में अनुमानित हमास के 9 आतंकवादी मारे गए हैं और दर्जनों अन्य घायल हो गए हैं। हवाई हमले के कारण भीषण आग भी लग गई, जिससे कई दुकानें नष्ट हो गईं।

Israel-Gaza war

हालांकि, अल जज़ीरा अरबी की रिपोर्ट में ये भी कहा गया है, कि घातक इजरायली हमले में, दक्षिणी गाजा के मध्य खान यूनिस में एक घर पर हवाई हमले में दो महिलाओं और एक आठ वर्षीय बच्चे सहित तीन लोग मारे गए हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि करने में हम असमर्थ हैं।

रिफ्यूजी कैंप पर हमला करने की रिपोर्ट

अलजजीरा, जो हमास के पक्ष में रिपोर्टिंग कर रहा है, उसने कहा है, कि इजराइल ने वेस्ट बैंक में जेनिन शरणार्थी शिविर पर हवाई हमले किए हैं। आपको बता दें, कि युद्ध शुरू होने के पहले दिन से ही पता था, कि हमास के आतंकी इजराइल पर हमला करने के बाद शरणार्थी शिविर में शरण ले सकते हैं, ताकि इजराइल अगर शरणार्थी शिविर पर हमला करे, तो उसे एक विलेन साबित किया जाए।

हमास के आतंकियों ने ही आम लोगों के बीच से या फिर महिलाओं और बच्चों को आगे कर, उनके पीछे छिपकर हमले करने की प्रथा की शुरूआत की थी और बाद में दुनियाभर के आतंकी संगठनों ने इस ट्रेंड को अपना लिया।

अलजजीरा ने कहा है, कि इजराइली एयरफोर्स ने जेनिन ब्रिगेड से जुड़ी एक मस्जिद को निशाना बनाया है, जिसे इज़राइल ने "भूमिगत आतंकवादी समूह" करार दिया है। इसी साल जुलाई महीने में इजराइल ने इस मस्जिद की दो दिनों के लिए घेराबंदी भी की थी और उस वक्त इस मस्जिद के अंदर से सुरंगों का एक नेटवर्क मिला था। इसके अलावा, सैन्य उपकरण, ड्रोन, गोला-बारूद जब्त किया गया था।

Israel-Gaza war

अमेरिका भेज रहा है एयर डिफेंस सिस्टम

पेंटागन की रिपोर्ट के मुताबिक, क्षेत्र में तनाव बढ़ने के जवाब में अमेरिका ने मध्य पूर्व में कई और एयर डिफेंस सिस्टम तैनात करने की तैयारियां कर ली हैं।

शनिवार रात जारी एक बयान में, रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने कहा है, कि उन्होंने "पूरे (मध्य पूर्व) में एक टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (टीएचएएडी) बैटरी के साथ-साथ अतिरिक्त पैट्रियट बटालियन की तैनाती को सक्रिय कर दिया है।"

ऑस्टिन ने कहा, कि ये तैनाती "ईरान और उसके प्रॉक्सी बलों द्वारा हालिया वृद्धि" और "इजरायल की रक्षा में सहायता" के लिए किया गया है। ऑस्टिन ने कहा, कि उन्होंने "आकस्मिक योजना" के हिस्से के रूप में "तैनाती की तैयारी" के लिए अतिरिक्त अमेरिकी बलों को तैनात किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+