हिजबुल्ला के हेडक्वार्टर पर इजराइल की भारी बमबारी, कई बिल्डिंग ध्वस्त

इजराइल डिफेंस फोर्सेस ने लेबनान पर हमले तेज कर दिए हैं। इजराइल की सेना ने लेबनान के बेरूत में स्थित हिजबुल्लाह के मुख्यालय को निशाना बनाया है और यहां जमकर बमबारी की है। रिपोर्ट की मानें तो इजराइल की सेना का लक्ष्य हिजबुल्लाह का लीडर हसन नसरल्लाह है। हालांकि सूत्र की मानें तो हिजबुल्लाह का सेक्रेटरी जनरल सुरक्षित है।

हिजबुल्लाह के आतंकी ठिकानों को इजराइल लगातार निशाना बना रहा है और जहां पर इनके हथियार छिपे हैं, वहां पर बमबारी हो रही है। एक के बाद एक हिजबुल्लाह के कमांडरों को इजराइल की सेना मौत के घाट उतार रही है।

lebanon

700 लोगों की गई जान

लेबनान में बमबारी के चलते अभी तक तकरीबन 700 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि 2600 से अधिक लोग घायल हुए हैं। शुक्रवार को हुए हमले में 25 लोगों की मौत हुई है।

कार्यकारी परिषद का मुखिया ढेर

बताया जा रहा है कि हिजबुल्लाह के कार्यकारी परिषद के प्रमुख हाशेम सफीद्दीन की जान चली गई है। इससे पहले इजराइल की सेना ने हिजबुल्लाह के ड्रोन कमांडर मोहम्मद सरूर को मौत के घाट उतार दिया था।

नेतन्याहू के भाषण के बाद हमले तेज

यूएनजीसी में इजरायली प्रधान मंत्री नेतन्याहू के एक संबोधन के बाद स्थिति और बिगड़ गई। इस भाषण के बाद बेरूत में सबसे भीषण बमबारी हुई। इस ऑपरेशन ने हिजबुल्लाह के मुख्य अड्डे को निशाना बनाया, जिसमें छह इमारतें ध्वस्त हो गईं और 70 से अधिक लोग घायल हो गए।

गौर करने वाली बात है कि पीएम नेतन्याहू ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि जबतक हम अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर लेंगे, हमले जारी रहेंगे।

अमेरिका का रुख

हमले के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका ने अपने रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि हमें इजरायली ऑपरेशन के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी। अमेरिका ने दावा किया कि उसे इजरायल की योजनाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि ध्यान देने वाली बात है कि आस्टिन अपने इजरायली समकक्ष योआव गैलेंट के साथ मुलाकात कर रहे थे।

हिजबुल्लाह के शीर्ष कमांडर निशाने पर

इजराइल के अधिकारियों ने बताया कि हमला हिजबुल्लाह के सीनियर कमांडरों को निशाना बनाने के लिए किया गया है, जिन्हें ईरान अपना समर्थन देता है। हालांकि नसरुल्लाह के बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता है। अगर वह जिंदा है तो आपको जल्द पता चल जाएगा, लेकिन मर गया है तो यह पता लगने में थोड़ा समय लग सकता है।

हिजबुल्लाह के पास 15000 रॉकेट

IDF ने बेरूत के दाहिया में आम लोगों से अपील की है कि वह यह इलाका छोड़ दें, यह इलाका हिजबुल्लाह के मुख्यालय के लिए जाना जाता है।

जहां इजराइल बमबारी कर रहा है। इजराइल की ओर से कहा गया है कि हिजबुल्लाह के पास 15000 रॉकेट हैं, जिससे वो इजराइल के लोगों को निशाना बनाना चाहते हैं, हमारा लेबनान के आम लोगों से कोई विवाद नहीं है।

आपात बैठक

इस बीच रिपोर्ट सामने आ रही है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खुमैनी ने अपने घर पर आपात बैठक बुलाई है। जबकि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भी इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। रक्षा विश्लेषकों का अनुमान है कि इज़राइल जल्द ही लेबनान में ज़मीनी हमला कर सकता है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+