इजरायली सेना का गाजा पर हवाई हमला, 27 की मौत

israel
येरूशलम। इजरायल द्वारा गाजा पट्टी पर किए हवाई हमलों में 27 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 130 घायल हो गए हैं।

गौरतलब है कि इस्लामी संगठन हमास द्वारा राकेट हमलों के जवाब में इजरायल ने गाजा पट्टी के 50 से अधिक संदिग्ध ठिकानों पर हवाई हमला किया। इजरायली सेना ने गाजा पट्टी के कुछ घरों को भी अपना निशाना बनाया। जिसमें हमास के एक नेता सहित उसके परिवार के छह लोग मारे गए।

इजरायल के रक्षा मंत्री मोश यालों ने कहा कि, 'हम हमास के खिलाफ युद्ध की तैयारी कर रहे हैं और यह युद्ध कुछ दिनों में खत्म नहीं होने वाला'।

वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू ने कल कहा था कि हम अपने शहरों में रॉकेट हमले स्वीकार नहीं करेंगे। इसलिए मैंने भी अपनी वायुसेना को गाजा पट्टी में हमास एवं अन्य आतंकवादी संगठनों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई का आदेश दिया। इजरायल ने मंगलवार को गाजा स्ट्रीप पर 273 हवाई हमले किए।

इजरायल सरकार ने आधिकारिक तौर पर 40,000 सोल्जर को जंग के लिए तैयार कर लिया है। वहीं, लगभग 1500 सैनिक अभी से गाजा के आस पास के क्षेत्रों में तैनात हैं।

अमेरिका ने इजरायल द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई का समर्थन किया है। व्हाइट हाऊस के प्रवकता जॉन अर्नेस्ट के कहा है कि कोई भी देश अपने नागरिकों पर हमले बर्दाश्त नहीं करेगा। इजरायल के खुद की रक्षा करने के अधिकार का हम समर्थन करते हैं। वहीं संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ ने दोनों पक्षों से संयम बरतने का आग्रह किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+