इजराइल ने लश्कर-ए-तैयबा को आतंकी संगठन घोषित किया, मुंबई हमले के 15 साल बाद यहूदी देश ने क्यों लिया ये एक्शन?

इजराइल ने मुंबई हमले के जिम्मेदार लश्कर-ए-तैयबा को आंतंकी संगठन की सूची में शामिल कर लिया है। भारत में इजराइली दूतावास ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

दूतावास की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि 26/11 के मुंबई हमलों की 15वीं बरसी को देखते हुए इजराइल ने लश्कर-ए-तैयबा को आतंकी संगठन घोषित करने का फैसला किया है।

israel-designates-lashkar-e-taiba-terror-organisation

इजराइली दूतावास ने साफ कर दिया कि उन्होंने ये फैसला भारत के कहने पर नहीं लिया है। दूतावास ने बताया कि उन्होंने सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली है। अब लश्कर-ए-तैयबा को इजराइल में आंतकी संगठन की सूची में डाल दिया जाएगा।

इजराइल के इस कदम को इसलिए भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इजराइल, कुछ समय पहले भारत से हमास को आतंकी संगठन घोषित करने की मांग कर चुका है। बता दें कि भारत ने हमास को आतंकी संगठन का दर्जा नहीं दिया है।

इजराइली दूतावास के बयान में कहा गया कि नियमों के मुताबिक इजराइल उन आतंकी संगठनों को ही अपनी आतंकी सूची में शामिल करता है, जो इजराइल की सीमा के अंदर या उसके आसपास एक्टिव होकर इजराइल के खिलाफ काम कर रहे हैं। इसके अलावा वैश्विक स्तर पर यूएनएससी या अमेरिकी राज्य विभाग के द्वारा घोषित किए गए आतंकी संगठनों को भी इजराइल अपनी टेरर लिस्ट में शामिल करता है।

बयान में आगे कहा गया है कि लश्कर-ए-तैयबा एक कुख्यात आतंकी संगठन है, जिसने सैकड़ों भारतीय नागरिकों के साथ-साथ कई लोगों की हत्या को अंजाम दिया है। इजराइल आतंकवाद के सभी पीड़ितों और मुंबई हमलों में जीवित बचे लोगों के साथ ही शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताता है।

गौरतलब है कि मुंबई में 26 नवंबर 2008 को लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादियों ने मुम्बई पर हमला कर दिया था। इस दौरान उन्होंने गोलबारी और बम विस्फोटों से मुंबई को थर्रा दिया था।

इस आतंकी हमले में 166 लोग मारे गए थे और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। यह हमला अगले 3 दिनों यानी कि 29 नवंबर तक चला था। इसमें 9 आतंकवादी भी मारे गए थे और जिंदा पकड़े गए आतंकवादी अजमल कसाब को बाद में फांसी दी गई थी।

इजराइल भी हुआ था प्रभावित

मुंबई पर हमले के दौरान पाकिस्तानी आतंकियों ने यहूदियों के उपासना स्थल चबाड हाउस (नरीमन हाउस) को भी निशाना बनाया था। इस दौरान दो हमलावरों ने यहूदियों को बंधक बना लिया था। यहां उन्होंने रब्बी गैब्रिएल होल्ट्जबर्ग और उनकी गर्भवती पत्नी रिवकाह होल्ट्जबर्ग सहित छह लोगों की हत्या कर दी थी। इस घटना की इजराइल ने कड़ी निंदा की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+