Israel Attacks Syria: इजरायल ने सीरिया पर किया बड़ा हमला, रक्षा मंत्रालय और आर्मी हेडक्वार्टर तबाह
Israel Attacks Syria: इजरायल अब सीरिया पर कहर बनकर टूटा है। दमिश्क में रक्षा मंत्रालय और सेना मुख्यालय पर ड्रोन और बम से हमला किया है। इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने हमले की पुष्टि की है। ड्रोन अटैक की वजह से दमिश्क का आसमान धुएं के गुबार से भर गया है। इजरायल ने अटैक की पुष्टि करते हुए जारी बयान में कहा कि कि यह ड्रूज पर हमले का बदला है।
मिडिल ईस्ट में इजरायल ईरान संघर्ष और गजा पर लगातार इजरायली हमलों की वजह से तनाव पहले ही अपने चरम पर है। इस हमले से इजरायल और सीरिया के बीच भारी तनाव की वजह से एक और युद्ध की आशंका भी बन गई है।

IDF ने की हमले की पुष्टि, 'हमने बदला लिया'
टॉइम्स ऑफ इजरायल की ओर से दी गई जानकारी में हमले की पुष्टि की गई है। आईडीएफ ने कहा, 'हमने ड्रूज पर हो रहे हमले का बदला लिया है। हमारे जवानों ने सीधे राजधानी दमिश्क में सेना के मुख्यालय और रक्षा मंत्रालय पर अटैक किया है। अटैक में दोनों बिल्डिंग के ध्वस्त होने की पुष्टि की गई है। सीरिया के लिए यह बहुत बड़ा आघात है, क्योंकि पहले ही गृहयुद्ध से भारी नुकसान हुआ है। यह हमला सीधे उसे रक्षा प्रणाली की कमर तोड़ने वाला साबित हो सकता है।
यह भी पढे़ं: Israel Hamas Talk: तो इस वजह से ट्रंप नहीं करा पाए इजरायल-हमास में 'सीजफायर’, ये है फेल होने की वजह
Israel Attacks Syria: मिडिल ईस्ट में होगी एक और जंग?
इजरायल ने दमिश्क में जिस तरह से सीरिया के आर्मी हेडक्वार्टर और रक्षा मंत्रालय की बिल्डिंग पर हमला किया गया है, उसके बाद से सवाल उठ रहे हैं कि क्या मिडिल ईस्ट में एक और जंग होगी? सीरिया के राष्ट्रपति अल-शरा सऊदी के क्राउन प्रिंस के काफी करीब हैं। सीरिया की नई सरकार को सऊदी के अलावा तुर्की के करीबी लोगों में भी शुमार किया जाता है।
अमेरिका की ओर से एक दिन पहले ही दोनों देशों को सीजफायर करने के लिए कहा गया था। इस बड़े हमले के बाद तनाव फिर अपने चरम पर है। अगर सीरिया जंग शुरू कर दे, तो अब इजरायल को एक और जंग के लिए तैयारी करनी होगी। पिछले दो सालों में इजरायल लगातार, हमास, यमन, ईरान और लेबनान में अलग-अलग मौकों पर युद्ध कर रहा है।
सीरिया की सेना ने भी की हमले की पुष्टि
सीरियाई सेना ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा है कि इजरायली ड्रोन ने दमिश्क के उमय्यद स्क्वायर के आसपास अटैक किया है। अभी तक इस हमले में कितने लोग मारे गए हैं इसकी जानकारी नहीं दी गई है। इतना तय है कि सीरिया को भारी नुकसान हुआ है। ड्रूज हमले के मुद्दे पर एक दिन पहले ही दोनों देशों के बीच समझौता हुआ था। हालांकि, यह सीजफायर 24 घंटे भी नहीं चल सका।
यह भी पढ़ें: ईरान ने परमाणु ठिकानों पर फिर शुरू किया काम, फोर्डो-इस्फहान की नई तस्वीरों ने बढ़ाई अमेरिका-इजरायल की धड़कनें












Click it and Unblock the Notifications