Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Israel Attacks Beirut: अमेरिका की चेतावनी के बाद भी इजराइल ने बेरूत पर बरसाए बम, लेबनान में भारी तबाही

Israel Attacks Beirut: समाचार एजेंसी रॉयटर्स के प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया है, कि बुधवार की सुबह इजराइल ने लेबनान के ऊपर एक भीषण हमला किया है। ये हमला बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में किया गया है, जिससे भारी तबाही मची है।

इजराइल ने बेरूत पर हमला उस वक्त किया है, जब कुछ ही घंटे पहले अमेरिका ने चेतावनी देते हुए कहा था, कि वो बेरूत में बढती मौतों और व्यापक क्षेत्रीय तनाव की आशंकाओं के बीच इजराइली हमलों के दायरे का विरोध करता है। रॉयटर्स के प्रत्यक्षदर्शियों ने दो विस्फोट सुने और दो अलग-अलग इलाकों से धुएं का गुबार निकलता देखा। यह हमला बुधवार की सुबह इजराइल की तरफ से उपनगर के खाली करने का आदेश जारी करने के बाद किया गया है।

Israel Attacks Beirut

बेरूत पर इजराइल की भीषण बमबारी

हाल के हफ्तों में इजराइली सेना ने बिना किसी पूर्व चेतावनी के बेरूत के दक्षिणी उपनगरों, हिज्बुल्लाह के गढ़ पर हमले किए हैं। हमला करने से कुछ घंटे पहले इजराइल की तरफ से आम लोगों को इलाका खाली करने के लिए कहा जाता है और फिर भारी बमबारी की जाती है।

इजराइली सेना ने कहा है, कि उसने दक्षिणी बेरूत उपनगर दहियाह में हिज्बुल्लाह के भूमिगत हथियारों के भंडार पर हमला किया है। इजराइली सेना ने कहा, "हमले से पहले, नागरिकों को नुकसान पहुंचाने के जोखिम को कम करने के लिए कई कदम उठाए गए थे, जिसमें क्षेत्र में आबादी को पहले से चेतावनी देना भी शामिल था।"

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के अनुसार, इजराइली सैन्य निकासी आदेश लेबनान के एक चौथाई से अधिक हिस्से को प्रभावित कर रहे हैं। दो सप्ताह पहले इजराइल ने लेबनान में जमीनी ऑपरेशन शुरू किया था, जिसका मकसद हिज्बुल्लाह को पीछे हटाना था।

कुछ पश्चिमी देश दोनों पड़ोसियों के बीच और गाजा में युद्ध विराम के लिए दबाव डाल रहे हैं, हालांकि संयुक्त राज्य अमेरिका का कहना है, कि वह इजरायल का समर्थन करना जारी रखेगा और मिसाइल रोधी प्रणाली और सैनिक भेज रहा है। मंगलवार को, विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, कि अमेरिका ने हाल ही में हुए हमलों पर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के प्रशासन के सामने अपनी चिंता जताई है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "जब बात पिछले कुछ हफ्तों में बेरूत में देखे गए बमबारी अभियान के दायरे और प्रकृति की आती है, तो यह कुछ ऐसा है जिसे हमने इजराइल की सरकार को स्पष्ट कर दिया था, कि हमें इस पर चिंता है और हम इसका विरोध करेंगे।"

उन्होंने वाशिंगटन की तरफ से अब तक अपनाए गए तीखे लहजे में इजराइल को चेतावनी देने की बात कही।

बेरूत पर आखिरी हमला 10 अक्टूबर को हुआ था, जब शहर के केंद्र के पास दो हमलों में 22 लोग मारे गए थे और घनी आबादी वाले इलाके में पूरी इमारतें ढह गई थीं।

निशाने पर हिज्बुल्लाह और इन्फ्रास्ट्रक्चर

इस बीच, पश्चिम एशिया तब से तनाव में है जब ईरान ने अप्रैल में इसी तरह के बड़े पैमाने पर ऑपरेशन के बाद 1 अक्टूबर को मिसाइलों की बौछार से इजराइल पर हमला किया था। इजराइल ने जवाबी कार्रवाई करने का वादा किया है।

हालांकि, हिज्बुल्लाह भी पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है और माना जा रहा है, कि ईरान की तरफ से उसे लगातार समर्थन मिल रहा है और दोनों ने इजराइल पर फिर से हमला करने की कसम खाई है, लिहाजा क्षेत्रीय तनाव को कम करने की कोशिशें काफी मुश्किल हो चुकी हैं।

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बुधवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, कि ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराक्ची क्षेत्र के देशों तक तेहरान की कूटनीतिक पहुंच के हिस्से के रूप में जॉर्डन, मिस्र और तुर्की का दौरा कर रहे हैं, ताकि "नरसंहार, अत्याचार और आक्रामकता को समाप्त किया जा सके"।

इजराइल ने पिछले महीने हिज्बुल्लाह के महासचिव हसन नसरल्लाह सहित हिज्बुल्लाह नेताओं और कमांडरों की हत्या के बाद लेबनान में जमीनी आक्रमण शुरू किया है और ईरान के सबसे शक्तिशाली क्षेत्रीय सहयोगी हिज्बुल्लाह को काफी नुकसान पहुंचाया है। ऐसी रिपोर्ट्स हैं, कि हिज्बुल्लाह के सैकड़ों लड़ाके मारे गये हैं और उसके कई हथियार भंडार तबाह हो चुके हैं।

जबकि, मंगलवार को, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से फोन पर बातचीत के दौरान कहा, कि वह एकतरफा युद्धविराम का विरोध करते हैं और उन्होंने कहा, कि लेबनान पर एक सम्मेलन आयोजित करने की मैक्रों की योजना से वह "हैरान" हैं। यानि, इजराइली प्रधानमंत्री ने साफ कर दिया है, कि इजराइल फिलहाल युद्ध से पीछे हटने वाला नहीं है, लिहाजा मिडिल ईस्ट में फिलहाल शांति की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+