इजरायली सेना ने हमास के 60 आतंकी मारे, 250 बंधकों को छुड़ाया, देखें रोंगटे खड़े करने वाला ऑपरेशन
इजरायल और हमास के बीच सांतवें दिन भी संघर्ष जारी है। इस बीच इजरायली सेना (IDF) ने बीते 7 अक्टूबर को हमास के लड़ाकों के खिलाफ चलाए गए अपने एक ऑपरेशन का वीडियो जारी किया है। इसी दिन हमास के आतंकियों ने इजराइल में अचानक घुसकर हमला किया था।
IDF ने बचाव अभियान का वीडियो एक्स पर जारी किया है। वीडियो में दिख रहा है कि इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) के जांबाज जवान एक परिसर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलीबारी करते हुए हमास के आतंकियों द्वारा बंधक बनाए गए लोगों को छुड़ा रहे हैं।

IDF ने बॉडी कैम फुटेज शेयर करते हुए लिखा, 'इजरायली सेना ने गाजा सिक्योरिटी फेंस के नजदीक एक बड़ा लाइव ऑपरेशन चलाया। सेना ने आतंकियों द्वारा बंधक बनाए गए 250 लोगों को सुरक्षित छुड़ा लिया और हमास के 60 आतंकियों को भी ढेर कर दिया।'
रिपोर्ट के मुताबिक इजराइली सेना की 'शायेटेट 13' इकाई ने सूफा चौकी पर हमला किया था। इस दौरान सेना ने 26 आतंकवादी जिंदा भी पकड़े, जिनमें हमास की दक्षिणी नौसेना डिवीजन का उपकमांडर मुहम्मद अबू अली भी शामिल है।
वीडियो में इजरायली सैनिकों को गोलियों की आवाज के साथ एक इमारत में प्रवेश करते हुए दिखाया गया है। एक सैनिक छिपकर गोली चलाता है, जबकि दूसरा चौकी पर ग्रेनेड फेंकता है।
बंकर के अंदर, सैनिक बंधकों को आश्वस्त करते हैं, यदि आवश्यक हो तो प्राथमिक चिकित्सा की पेशकश करते हैं। इस बीच एक सैनिक एक नंगे आतंकी को पकड़ लेता है। अंत में सैनिक कुछ बंधकों के बीच दिखाई दे रहे हैं। बाद में फुटेज में सैनिक स्ट्रेचर ले जाते दिख रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक इजराइल द्वारा गाजा पट्टी में किए गए एक एयर स्ट्राइक में 13 बंधकों की मौत हो गई है। गाजा के हथियारबंद संगठन हमास ने यह दावा किया है। इजराइल का कहना है कि हमास ने 150 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया है, जिनमें नागरिक और सुरक्षा बल दोनों शामिल हैं।
हमास की सशस्त्र शाखा ने शुक्रवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में इजरायली हवाई हमलों में उत्तरी गाजा पट्टी में रखे गए कम से कम 13 इजरायली और विदेशी बंधकों की मौत हो गई है।
The Flotilla 13 elite unit was deployed to the area surrounding the Gaza security fence in a joint effort to regain control of the Sufa military post on October 7th.
— Israel Defense Forces (@IDF) October 12, 2023
The soldiers rescued around 250 hostages alive.
60+ Hamas terrorists were neutralized and 26 were… pic.twitter.com/DWdHKZgdLw












Click it and Unblock the Notifications