बांग्लादेश में पीएम मोदी की यात्रा का तीसरे दिन भी विरोध जारी, अभी तक 12 लोगों की हो चुकी है मौत

ढाका। बांग्लादेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा का जबरदस्त विरोध हो रहा है। कट्टरपंथी इस्लामिक संगठनों के द्वारा पीएम मोदी के दौरे का विरोध रविवार को भी दिखा। बांग्लादेश में अभी तक विरोध प्रदर्शन की अलग-अलग घटनाओं में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं, जबकि 10 से 12 लोगों के मारे जाने की खबर है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री शुक्रवार को ढाका पहुंचे थे और उसी दिन से ढाका और चंटगांव समेत कई इलाकों में प्रदर्शन शुरू हो गए।

Protest

क्यों पीएम मोदी के दौरे का हो रहा है विरोध

शुक्रवार को हिंसक घटनाओं में 5 लोगों की मौत हुई, जबकि शनिवार को 6 लोग हिंसक प्रदर्शन के दौरान मारे गए। प्रदर्शन कर रहे ज्यादातर प्रदर्शनकारी कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन हेफ़ाज़त-ए-इस्लाम के हैं, जो इस बात से नाराज हैं कि बांग्लादेश की आजादी के 50 साल पूरे होने पर नरेंद्र मोदी को क्यों बुलाया गया। ऐसा करने से बांग्लादेश में मुसलमानों के खिलाफ सांप्रदायिक हिंसा बढ़ जाएगी।

प्रदर्शनकारियों ने ढाका के करीब हाईवे पर की आगजनी

इस बीच रविवार को ढाका के बहुत करीब नारायणगंज इलाके में प्रदर्शनकारियों ने हिंसक विरोध जताया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ढाका को चटगांव के बंदरगाह शहर से जोड़ने वाले प्रमुख राजमार्ग को रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान सड़क पर फर्नीचर और टायर रखकर आग लगा दी। इस दौरान मोदी के विरोध में नारेबाजी भी की।

प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने गोलियां भी चलाईं और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। नारायणगंज में हुई इस झड़प में कम से कम 15 लोग घायल हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+