बगदाद में आएगी बाढ़ लेकिन लोगों को नहीं मिलेगा पीने का पानी

Iraq-drinking water
बगदाद। इराक में जून से जो आफत जारी है अब उसके और गंभीर होने के आसार हैं। आईएसआईएस के लड़ाकों ने पहले तो इराक के उन शहरों पर कब्‍जा जमाया जहां पर तेल के कुंए हैं और अब यह लड़ाके इराक से दूसरे सबसे बड़े हादीथा बांध पर अपना कब्‍जा जमाने की तैयारी में हैं।

अगर आतंकी अपने मंसूबों में कामयाब हो गए तो बगदाद को बाढ़ जैसी समस्‍या के साथ ही पीने के पानी के संकट का सामना करना पड़ सकता है।

इराक में आतंकी उत्‍तरी इराक, उत्‍तर पश्चिमी इराक और उत्‍तर पूर्वी इराक से आगे बढ़ने लगे हैं।

न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक सेना के अधिकारियों ने हादीथा बांध में काम करने वाले सभी कर्मियों को साफ कर दिया है कि वह अंदर ही रहें और बांध के फ्लडगेट्स को किसी भी समय दिए गए आदेश के बाद खोलने को तैयार रहे।

बांध के कर्मियों के मुताबिक अगर ऐसा हुआ तो फिर न सिर्फ पूरे इलाके में भयंकर बाढ़ की स्थिति पैदा हो जाएगी बल्कि आसपास के गांवों के डूबने का भी खतरा उत्‍पन्‍न हो जाएगा।

आईएसआइएस काफी वर्षों से इराक स्थित बांधों की वजह से इराक सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ता रहा है।

इराक में फाल्‍लुजा बांध के इस वर्ष बंद हो जाने के बाद इराक के नजफ और दिवानिया जैसे इलाकों में पानी का संकट इस कदर गहराया कि फसलें सूख गईं। अब यह स्थिति और भी भयावह होती जा रही है।

अब आतंकी इराक के उस क्षेत्र की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं जहां पर हादीथा बांध स्थित है और अगर आतंकियों ने इस बांध को अपने कब्‍जे में ले लिया तो फिर इराक के लोग बूंद-बूंद पानी को तरस जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+