तो 2020 तक आईएसआईएस के कब्‍जे में होगा भारत

लंदन। भारत के लिए वर्ष 2020 तक कई तरह के सपने देखे हैं लेकिन एक सपना आतंकी संगठन आईएसआईएस ने भी देखा है। सीरिया और इराक को अपने कब्‍जे में लेने वाले इस संगठन की योजना वर्ष 2020 तक भारत को भी अपने कब्‍जे में लेने की है। ब्रिटिश लीडिंग डेली मिरर ने इस हवाले से एक खबर प्रकाशित की है। यह खबर कहीं न कहीं डराने वाली है क्‍योंकि संगठन इस ओर सक्रिय भी है।

isis-india-book

आईएसआईएस पर एक नई किताब ‘एंपायर ऑफ फियर : इनसाइड द इस्लामिक स्टेट' रिलीज हुई है। इस किताब में जो नक्‍शा दिया गया है उस नक्‍शे ने उसकी भावी योजना के बारे में एक इशारा किया है। इस नक्‍शे के मुताबिक आईएसआईएस की योजना अगले पांच साल के अंदर दुनिया के बड़े हिस्‍से को अपने कब्‍जे में लेना है।

इसमें पूरा भारतीय उपमहाद्वीप शामिल है। नक्‍शे की मानें तो संगठन की योजना मीडिल ईस्‍ट, नॉर्थ अफ्रीका, भारतीय उपमहाद्वीप और यूरोप के हिस्‍से को अपने कब्‍जे में करना है।

मिरर की मानें तो आईएसआईएस इन सभी जगहों पर शरिया कानून लाना चा‍हता है। उसकी मंशा स्‍पेन और चीन को भी अपने कब्‍जे में करने की है। नक्‍शे में स्‍पेन, पुर्ताल और फ्रांस के हिस्‍से को अरब नाम दिया गया है। इसे ''अंदालुस' के तौर पर परिभाषित किया गया है।

बीबीसी के मुताबिक आईएसआईएस उन सभी हिस्‍सों पर कब्‍जा करना चाहता है जिसे वह इस्‍लामी वर्ल्‍ड के तौर पर देखता है। इस किताब के मुताबिक आईएसआईएस के 50,000 मेंबर्स हैं और उसके पार करीब दो अरब पाउंड की संपत्ति है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+