इराक में जहरीली गैस के प्रयोग को तैयार था आईएसआईएस
वाशिंगटन। आईएसआईएस ने इराक और सीरिया में जहरीली गैस के प्रयोग की योजना तैयार कर ली थी। अमेरिक के रक्षा मंत्रालय पेंटागन के कुछ अधिकारियों की ओर से इस बात का दावा किया गया है।

पेंटागन के अधिकारियों ने कहा कि पिछले माह अमेरिका के स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स ने इराक में एक आईएसआईएस आतंकवादी को पकड़ा था। इस आतंकी ने पूछताछ में इस बात का खुलासा किया।
'न्यूयॉर्क टाइम्स' की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों ने हवाले से लिखा है कि आईएसआईएस के इस आतंकी की पहचान स्लेमान दाऊद अल-अफारी के रूप में हुई है।
यह रासायनिक और जैविक हथियारों का जानकार है। इस आतंकी ने इराक की सद्दाम हुसैन सरकार के साथ भी काम किया है।
अमेरिका के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर 'न्यूयॉर्क टाइम्स' को बताया कि यह जहरीली गैस किसी की जान लेने में समर्थ नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, आईएसआईएस के इस आतंकी को अमेरिकी आर्मी को सौंपने की बजाय इराकी और कुर्दिश एडमिनिस्ट्रेशन को सौंपा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications