आईएसआईएस ने प्रयोग कर लिए हैं सीरिया में रासायनिक हथियार
वाशिंगटन। अमेरिकी इंटेलीजेंस एजेंसी सीआईए के डायरेक्टर जॉन ब्रेनॉन ने कहा है कि सीरिया और इराक में सक्रिय आईएसआईएस के आतंकी केमिकल वेपेंस का प्रयोग कर चुके हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि आईएसआईएस के पास कम मात्रा में क्लोरीन और मस्टर्ड गैस बनाने की क्षमता है। यह जानकारी मीडिया में आई एक रिपोर्ट के जरिए सामने आई है।
मस्टर्ड गैस से लोगों को मारने की साजिश कर चुका आईएसआईएस
ब्रेनान ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि ऐसा कई बार हुआ है, जब आईएसआईएस ने युद्ध के मैदान में केमिकल वेपेंस का प्रयोग किया है। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब आईएसआईएस के केमिकल वेपेंस के प्रयोग की बात सामने आई है।
पहले भी अमेरिका के एक पूर्व आर्मी ऑफिसर ने कहा था कि इस बात की संभावना है कि आईएसआईएस ने साीरिया के कुछ केमिकल वेपेंस को अपने कब्जे में ले लिया है।
उन्होंने कहा था कि इस बात की संभावना है कि आईएसआईएस इन हथियारों का प्रयोग कर रहा है।
केमिकल वेंपेस बहुत ही खतरनाक जरिया होते हैं। इनके जरिए कुछ ही सेकेंड्स में हजारों लोगों को मारा जा सकता है। अगर जॉन ब्रेनेन की यह बात सही है तो फिर यह वाकई डराने वाली बात है।












Click it and Unblock the Notifications