तो अब बच्‍चों को मौत के खेल का माहिर बना रहा आईएसआईएस

लंदन। इराक और सीरिया को अपने कब्‍जे में ले चुके आईएसआईएस ने अब अपनी साजिश को अंजाम देने का नया रास्‍ता चुना है। आईएसआईएस अब बच्‍चों को क्रूरता की सारी हदें पार करना सीखा रहा है।

ISIS-training-kids-to-kill-and-behead-people

आईएसआईएस के चंगुल से भागे याजिदी लड़के 14 वर्ष के रगाब अहमद ने ब्रिटिश न्‍यूजपेपर डेली मेल को सारी कहानी बताई है। रगाब की मानें तो आईएसआईएस ने बच्‍चों को ट्रेनिंग देने के लिए पूरा कैंप बना डाला है।

पढें-श्रीनगर में आईएसआईएस के झंडे लहराने की असली वजह इंटरनेट

बच्‍चों का थमा दी जाती है एके-47

रगाब ने मेल को जो जानकारी दी है उसके मुताबिक आईएसआईएस के आतंकी उसके जैसे बच्‍चों को एके-47 थमा देते हैं। वे बच्‍चों को मजबूर करते हैं कि और उन्‍हें बंदूक थमा देते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बच्‍चों को राइफल के सामने प्रार्थना भी करनी पड़ती है।

रगाब के मुताबिक आतंकी बच्‍चों को बताते हैं कि वे कैसे एक बेहतर हत्‍यारा बन सकते हैं। वे उन्‍हें बताते हैं कि सिर को कैसे कलम किया जाता है। आतंकी बच्‍चों को सीखा रहे हैं कि पहले उन्‍हें सिर पकड़ना होगा, उसे पीछे कर गर्दन को काटना होगा।

कई वीडियो में नजर आया है रगाब

रगाब 14 वर्ष का वह बच्‍चा है जो आईएसआईएस के कई वीडियो में नजर आ चुका है। इन सभी वीडियो में उसे लोगों का सिर काटते हुए दिखाया गया है।

रगाब ने बताया है कि उसके साथ पांच और लड़कों को सिर कलम करने की ट्रेनिंग दी गई है। आईएसआईएस आतंकी लोगों को इराक के कोजो गांव में रखते हैं। फिर वे उन्‍हें तीन समूहों में बांट देते हैं।

एक समूह में पुरुष, दूसरे में महिलाएं और तीसरे में बच्चे होते हैं। कैद के दौरान लड़ाके रगाब और दूसरे लोगों को हाथ ऊपर करने को कहते थे और काली लकड़ी से हमें मारते थे।

तस्‍करों ने कराया रिहा

रगाब ने लड़ाकों के पास से एक मेमोरी स्टिक चुरा ली थी। इस स्टिक में आतंकियों की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह बच्चों को आतंक की ट्रेनिंग दे रहे हैं।

रगाब और उसका परिवार आईएसआईएस के चंगुल से एक तस्‍कर की मदद से भाग सका है। इस तस्‍कर ने 1650 पाउंड के बदले रगाब और उसके परिवार को छुड़ाया। रगाब, उसके माता-पिता, छोटे भाई और बहन को उत्तरी इराक से अगवा किया गया था।

उसके परिवार में पिता के अलावा बाकी सभी सदस्य आतंकियों के चंगुल से छूट गए हैं। पिता के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है।

अफगानिस्‍तान में कलम किया एक और सिर

इस बीच आईएसआईएस ने सिर कलम करने का एक नया वीडियो जारी किया है। आईएसआईएस का दावा है कि वीडियो अफगानिस्तान के खुरासान में शूट हुआ है। वीडियो में होस्‍टेज नारंगी रंग का जंपसूट पहने है।

उसका सिर कलम करने से पहले उसे एक पहाड़ी क्षेत्र से गुजरता दिखाया गया है। यह वीडियो आईएसआईएस के इस्लामिक मूवमेंट ऑफ उज्बेकिस्तान (आईएमयू) ने जारी किया है। इस व्‍यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+