ISIS ने किया सद्दाम के रसायनिक हथियारों पर कब्जा, खतरे में भारत-पाक

terrorist
बगदाद। इराक में आतंक का कोहराम मचाने वाले आईएसआईएस आतंकियों ने सद्दाम हुसैन के पुराने केमिकल हथियार संयंत्र पर कब्जा जमा लिया है। वहां पर अभी बड़ी मात्रा में रसायनिक हथियार रखे हुए हैं। लेकिन अधिकारियों के मुताबिक वहां सिर्फ पुराने, क्षतिग्रस्त और दूषित हथियारों का भंडार बचा है। जिसे उपयोग में लाना संभव नहीं है। साथ ही अधिकारियों ने विश्वास जताया है कि आतंकियों का उस भंडार के माध्यम से किसी भी प्रकार का रसायनिक हथियार बना पाना भी संभव नहीं है।

लेकिन इराकी अधिकारियों की इस उम्मीद को यदि आतंकियों ने गलत साबित कर दिखाया तो यह सिर्फ इराक ही नहीं, बल्कि विश्व के अन्य देशों के लिए खतरनाक सिद्ध होगा। और इस सूची में भारत भी पीछे नहीं। हर देश के लिए विभिन्न युक्तियों और नीतियों को लिए इस समूह की नजर उत्तर- पश्चिम भारत पर भी गड़ी हैं। जिसमें गुजरात के कुछ हिस्से भी सम्मलित हैं।

यदि इन रसायनिक हथियारों के भंडार का उपयोग करने में आतंकी सफल हो गए तो तबाही का मंजर कुछ और ही होगा। विद्रोहियों के पास अब सैकड़ों टन की मात्रा में अप्रयुक्त सरीन, तेल और अन्य घातक गैस मौजूद हैं। जिसका उपयोग किया जा सकता है। आईएसआईएस के सूत्र अल कायदा से जुड़े होने की वजह से अगर यह हथियार अल कायदा तक पहुंच गए तो अफगानिस्तान के साथ साथ भारत पर भी आतंकी हमलों का खतरा मंडरा सकता है।

पढ़ें- जश्न मनाता है आईएसआईएस

आईएसआईएस आतंकियों द्वारा मुथन्ना कॉम्पलेक्स में बने सद्दाम के केमिकल प्लांट को जब्त करने से सुन्नी के इस इस्लामिक समूह और इसके सहयोगियों की ताकत कई गुणा बढ़ जाने की आशंका है। यह बगदाद से लगभग 60 मील उत्तर की ओर है।

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड लीवेंट (आईएसआईएस) के आतंकवादियों ने इराक के कई शहरों पर कब्जा कर लिया गया है। साथ ही अपने नाप़ाक इरादों के साथ ये इराक के और कई भागों में अपनी पैठ जमाती नजर आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+