Video- ISIS की अमेरिका को धमकी, 9/11 की तरह फिर से राख कर देेंगे
बेंगलुरू। दुनिया के लिए आतंक का सबसे खौफनाक और घिनौना चेहरा बनकर उभरे आतंकी संगठन आईएसआईएस ने एक नया वीडियो जारी करके अमेरिका को धमकी दी है। इस नये वीडियो में आईएस के आतंकी धमकी दे रहे हैं कि वो अमेरिका पर 26/11 की तर्ज पर फिर से हमला करेंगे।

वीडियो में आतंकियों धमकी भरे लहजे में कह रहे हैं कि हम अमेरिका को जला देंगे। यह पहली बार नहीं है जब आईएस के आतंकियों ने वीडियो के जरिए अमेरिका को धमकी दी हो। तकरीबन 3 महीने पहले एख वीडियो जारी करके आतंकियों ने राष्ट्रपति ओबामा को धमकी दी थी। इस वीडियो में आतंकियो ने कहा था कि ओबामा हम अमेरिका पहुंचेगे और तुम्हारा सर व्हाइट हाउस में काटकर अमेरिका को मुस्लिम देश बनायेंगे।
आईएस के ताजा वीडियो में भी आतंकियों ने कहा है कि अमेरिका ने सुरक्षा को लेकर लोगों के बीच गलत धारणा बना रखी है। इस वीडियो में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर हमले की भी क्लिप है। साथ ही इस वीडियो में आईएस की कई बर्बर हत्याओं की भी क्लिप है। वहीं इसमें कहा गया है कि अमेरिका अरबों रुपए अपनी सुरक्षा पर खर्च कर रहा है बावजूद इसके वह सुरक्षित नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications