भागने की कोशिश कर रही थी पोस्‍टर गर्ल ISIS ने दी ऐसी सजा

रक्का। 17 साल की समरा केसिनोविक जो आईएसआईएस की न सिर्फ पोस्टर गर्ल थी बल्कि उसके लिए आतंकियों की भर्ती भी करती थी, संगठन से इतना तंग आ गई थी कि भागने की कोशिशें करने लगी।

isis-poster-gilr-killed

लेकिन आतंकियों को इस बात का पता लग गया और फिर उसकी पीट पीटकर हत्या कर दी गई। समरा की हत्‍या सीरिया में हुई है।

ऑस्ट्रिया की रहने वाली समरा और 16 वर्ष की सबीनी सेलेमोविक अप्रैल 2014 से लापता है। समरा अपनी दोस्त सबीना सेलिमोविक के साथ ऑस्ट्रिया से भागकर आईएसआईएस से जुड़ी थी।

इसके बाद दोनों आईएसआईएस की पोस्टर गर्ल के तौर पर नजर आती थी। डेली मेल के मुताबिक रक्का शहर से भागकर आई ट्यूनीशिया की महिला ने दोनों के मारे जाने की जानकारी दी है।

इस वर्ष की शुरुआत में समरा ने आईएस ज्वॉइन किया था। रक्का में ट्यूनीशिया की एक महिला समरा और सबीना के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि वह महिला किसी तरह आईएसआईएस छोड़ कर भाग आई है। उसी ने दोनों लड़कियों की मौत की जानकारी दी।

आईएस से जुड़ने के बाद वह पोस्टर गर्ल के रूप में काम करने लगी। पिछले दिनों समरा की फोटो सामने आई थी जिसमें वह एके-47 राइफल लिए खड़ी थी और उसके पास आतंकी भी खड़े थे। बताया जाता है कि वह आतंकी संगठन में लड़ाकों की भर्ती के लिए भी काम करती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+