अमेरिकी हमले में आईएसआईएस के नंबर दो कमांडर की मौत
वाशिंगटन। व्हाइट हाउस की ओर से जानकारी दी गई है कि हवाई हमले में इस आतंकी संगठन के नंबर दो कमांडर फादिल अहमद अल हयाली उर्फ हाजी मुताज को मार दिया गया है। व्हाइट हाउस ने बताया है कि मुताज को 18 अगस्त को इराक के शहर मोसुल के पास मारा गया।

हवाई हमले में उसकी मौत उस समय हुई जब वह संगठन में मीडिया से जुड़े कामों को देखने वाले अबू अब्दुल्ला के साथ कहीं जा रहा था। व्हाइट हाउस की नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि अल-हयाली आईएसआईएल शूरा परिषद का सदस्य था।
वह आईएसआईएल नेता अबू बकर अल बगदादी के वरिष्ठ उप प्रमुख के तौर पर बड़ी संख्या में हथियारों, विस्फोटकों, वाहनों और लोगों को इराक और सीरिया के बीच लाने-ले जाने में प्रमुख समन्वयक का काम करता था।
प्राइस ने बताया कि उसने दोनों देशों में आईएसआईएल के अभियानों को समर्थन दिया और वह इराक में आईएसआईएल के अभियानों का प्रभारी था।
उसने इराक में पिछले दो वषरें में अभियानों की योजना बनाने में अहम भूमिका निभाई जिनमें जून 2014 में मोसुल पर हुआ हमला भी शामिल है। अल हयाली पहले इराक में अलकायदा का सदस्य था।












Click it and Unblock the Notifications