IS का सबसे खतरनाक वीडियो, बकरीद पर इंसानों का गला काटकर उल्टा लटकाया

नई दिल्ली। जहां एक ओर दुनिया भर में बकरीद का जश्न मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर आईएसआईएस के आतंकियों ने इस मौके पर इंसानों की ही कुर्बानी दे दी है। बकरीद के मौके पर आईएसआईएस ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने कुछ लोगों का गला काटकर जानवरों की तरह उल्टा लटका दिया।

isis

यह वीडियो उत्तर पूर्वी सीरिया के डेर अज-जोर में स्थिति एक बूचड़खाने बनाया गया बताया जा रहा है। इस वीडियो में जो बंधक हैं, उन्हें अमेरिकी जासूस बताया जा रहा है। इस वीडियो का शीर्षक है 'द मेकिंग ऑफ इलूशन' दिया गया है। इतना ही नहीं, इस वीडियो में टॉम क्रूज की फिल्म 'रोग नेशन' की कुछ क्लिप जोड़ी गई हैं, जिनमें जासूसी करते हुए दिखाया गया है।

जहां एक ओर इस वीडियो को खुफिया एजेंसियों का मजाक उड़ाना बताया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर, मानवाधिकार संगठन 'रक्का इज बींग स्लॉटर्ड' के संस्थापक अबू मोहम्मद ने कहा है कि यह वीडियो अब तक का सबसे खतरनाक तरीके से फिल्माया गया वीडियो है। इस वीडियो में इंसानों को जानवरों की तरह काटा जा रहा है।

विडियो में दिखाया गया है कि संतरी रंग के कपड़े पहने कुछ लोगों को पहले हाथ बांध कर नीचे लिटा दिया गया और फिर तेज धार चाकू से उनका गला काट दिया गया। जिस तरह से बूचड़खानों में मवेशियों का खून नाली में बह जाता है, ठीक उसी तरह से इस वीडियो में इंसानों को काटकर उनका खून नाली में बहाते हुए दिखाया गया है।

इसके बाद मारे गए उन लोगों को हुक से उल्टा लटका दिया गया, जिस तरह से किसी जानवर को बूचड़खाने में मारने के बाद उल्टा लटका दिया जाता है। यह वीडियो करीब 12 मिनट का है, जिसमें बकरीद के मौके पर की गई इन हत्याओं की वीडियो से पहले कुछ और दर्दनाक वीडियो दिखाए गए हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+