भारतीयों ने अरबी शब्दों का मतलब पूछकर गोली मार रहे हैं आतंकी

terrorist
नयी दिल्ली। इराक में आतंकी ने तीन नए शहरों पर कब्जा पर लिया है। इराक में फंसे भारतीयों पर जान का खतरा अब भी मंडरा रहा है। आईएसआईएस के आतंकवादियों ने भारतीयों को बंधक बना रखा है आतंकी उनसे अरबी भाषा के कुछ शब्दों के अर्थ पूछ रहे हैं। गलत जवाब देने पर उन्हें गोली मार रहे हैं।

आतंकवादी भारतीयों को जलील कर रहे है। बंधकों को आतंकियों जूते और कपड़े साफ करने के लिए भी मजबूर किया जा रहा है। एक अंग्रेजी अखबार ने बगदाद से पश्चिम-उत्तर में 70 किमी दूर दुजेल में मौजूद कुछ पंजाबी लोगों से फोन पर बातें की हैं। अखबार से बातचीत के दौरान पंजाब के नवांशहर के एक नौजवान के बारे में बताया।

आतंकियों ने उसे दुजेल के करीब एक बस से उतारा। आतंकवादी भारतीयोंसे अरबी शब्द का अर्थ पूछते है। जब वह नहीं बता पाते तो सबके बीच में गोली मार दी जाती है। चश्मदीदी के मुताबिक आईेसआईएस के आतंकी उनसे धर्म के बारे में पूछते है, फिर अरबी शब्द और उनके अर्थ पूछते है, जो बता दिया वो बच जाता है और जो नहीं बचा पाता उसे कठोर सजा दी जाती है।

वो लोगों से कहते है कि अगर उन्हें इराक में काम करना है तो इराक की भाषा और संस्कृति का सम्मान करना होगा। आपको बता दें कि इराक में सुन्नी आतंकियों ने सीरिया के साथ लगी सीमा पर तीन शहरों पर कब्जा कर लिया। यह तीनों शहर पश्चिमी अनबार प्रांत में स्थित है। इराक में आईएसआईएस की अगुआई में आतंकियों ने इन शहरों पर हमला कर सेना को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। आतंकवादियों ने रवा और अना शहरों पर भी नियंत्रण कर लिया है। ये शहर काइम के पूर्व में यूफरेटेस नदी के किनारे स्थित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+