नरसंहार के साथ साथ ISIS बना रहा मिसाइलें भी, निशाने पर कौन?

बेरूत। इराक और सीरिया के कई क्षेत्रों में अपना गढ़ बनाकर आईएसआईएस अपने ढ़ांचे को और मजबूत करने में लगा है। अपनी क्रूरता और बर्बरता के लिए कुख्यात रहे इस आतंकी संगठन ने सीरिया के उत्तर पूर्वी रेगिस्तानी इलाके के शहरों और कस्बों पर अपने शासन का ढांचा खड़ा कर लिया है।

isis

सामूहिक हत्याएं और सिर कलम करने वाले चरमपंथियों के इस संगठन ने अब प्रांत में बिजली और पानी की आपूर्ति, कर्मचारियों को वेतन देने, यातायात नियंत्रित करने, बेकरी, बैंकों, स्कूलों, अदालतों और मस्जिदों को नियंत्रित करने का काम शुरू कर दिया है।

सीरिया का पूर्वी प्रांत रग्गा में अब पूरी तरह से उनका संचालन और नियंत्रण है। प्रांतीय शहर में उन्होंने अपने प्रशासन का पूरा ढांचा खड़ा कर लिया है। तुर्की की सीमा पर स्थित रग्गा में वह बड़े पैमाने पर संस्थागत काम कर रहे है। लेकिन यहां सुरक्षा कारणों से पत्रकारों को जाने की अनुमति नहीं है।

सूत्रों के अनुसार रग्गा में इस्लामिक स्टेट की हथियारों की तीन फैक्ट्रियां भी है। जिसमें मुख्यत: मिसाइलों का निर्माण किया जा रहा है। इनमें चीन सहित अन्य देशों के मुस्लिम वैज्ञानिक काम कर रहे हैं। उग्रवादी ग्रुप बच्चों को अपने संगठन में शामिल करने के अभियान पर भी काफी पैसा खर्च कर रहा है। हथियारों के मामले में भी यह संगठन काफी ताकतवर है।

गौरतलब है कि आईएसआईएस के इस कदम से गैर इस्लामी देशों को सतर्क रहने की जरूरत है। आपको बता दें, कुछ ही दिनों पहले अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर आईएसआईएस के पर्चे बांटे गए हैं, जिसमें मुस्लिम युवाओं को संगठन में जुड़ने का संदेश दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+