ISIS के आतंकी कर रहे हैं रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल
सीरिया। दुनिया के लिए आतंक का सबसे खौफनाक चेहरा बनकर उभरे आईएसआईएस अब रासायनिक हथियारों के जरिए दुनिया के लिए मौत का कहर बरपाने की तैयारी में है। हाल की ताजा खबरों की मानें तो इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है कि आईएस रासायनिक हथियारों का जखीरा तैयार कर रहा है।
सीरिया के इडिब में कई लोगों के रासायनिक केमिकल सूंघने के चलते मौत की खबरे सामने आयी है। वहीं माना यह भी जा रहा है कि जिस तरह से आईएस रसायनों का इस्तेमाल कर रहे हैं आने वाले समय में परमाणु बम भी बना सकता है।
रासायनिक हथियार हैं दुनिया के लिए बड़ा खतरा
इडिब की की लड़ाई में आईएस के आतंकियों का रासायनिकों का इस्तेमाल बड़ा खतरा है। यहां बचाव कार्य में लगे लोगों ने बताया कि क्लोरीन की गंध पूरे इलाके में फैली है। वहीं यहां की जांच कर रहे लोगों ने भी इस बात की पुष्टि की कि आईएस के आतंकी रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
आजमगढ़ बन रहा आतंकियों का अड्डा, 3 फरार आतंकी पहुंचे ISIS
आईएस कर रहा है परमाणु बम की तैयारी
हाल ही में आईएस ने जल्द ही परमाणु बम बनाने की धमकी भी थी। दो महीने पहले आतंकियों बयान जारी करके कहा ता कि उन्हें पाकिस्तान से परमाणु बन बनाने के संसाधन प्राप्त हो गये हैं। साथ ही आतंकियों ने दावा किया कि उनके संपर्क में एक ऐसा सख्श है जो परमाणु बम बनाने में उनकी मदद करेगा।













Click it and Unblock the Notifications