टाइम्स स्क्वॉयर में बंग्लादेशी नागरिक ने किया था धमाका, ISIS से था प्रभावित
नई दिल्ली। न्यूयार्क के टाइम्स स्क्वॉयर पर सोमवार को हुए आंतकी हमले को एक बंग्लादेशी नागिरक ने अंजाम दिया था। 27 साल के इस संदिग्ध हमलावर, का नाम अकैद उल्लाह बताया जा रहा है। अकैद उल्लाह ने सोमवार को टाइम्स स्क्वॉयर स्थित अमेरिका के सबसे बड़े बस टर्मिनल पोर्ट के पास सबवे में पाइप बम से विस्फोट किया था।

अकैद उल्लाह ने इस घटना को अकेले ही अंजाम दिया था। इस विस्फोट में अकैद समेत चार लोग घायल हो गए थे। यह पूरी वारदात सबवे में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। न्यूयार्क पुलिस इस घटना को आतंकी हमले से जोड़ कर देख रही है। मेयर, बिल हि बलासियो ने भी कहा कि यह घटना न्यूयार्क में एक और आतंकी हमले का प्रयास थी।
मिली जानकारी के मुताबिक अकैद उल्लाह 7 साल पहले बंग्लादेश से अमेरिका आया था। सीएनएन की एक रिपोर्ट में कमिश्नर, जेम्स ओ नील ने बताया, 'संदिग्ध हमलवार अकैद, बंग्लादेशी नागिरक है। वह आतंकी संगठन आईएस से प्रभावित था। शुरूआती जांच के मुताबिक उसने जान बूझकर अपेन शरीर से जुड़े विस्फोटक का बटन दबाया था। फिलहाल घटना में घायल होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।'












Click it and Unblock the Notifications