बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार गिराने की पाकिस्‍तान ने रची साजिश, ISIS ने तैयार किया था तख्‍तापलट का खाका!

Bangladesh crisis: बांग्लादेश में शेख हसीना को सत्‍ता से बेदखल कर शासन परिवर्तन की योजना कब और किसके द्वारा रची गई? इसका खुलासा खुफिया रिपोर्टो में जा चुका है। इन रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार गिराने की योजना पाकिस्‍तान और चीन ने आईएसआई के सहयोग से लंदन में तैयार की गई थी।

रिपोर्ट में ये दावा किया गया पाकिस्तान की सेना और आईएसआई का उद्देश्य शेख हसीना की सरकार को अस्थिर करके विपक्षी बीएनपी को बहाल करना था। जिसका झुकाव प‍ाकिस्‍तान समर्थन में है।

bangladesh crisis

बांग्लादेशी अधिकारियों ने दावा किया है कि उनके पास बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यवाहक प्रमुख और खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान और सऊदी अरब में आईएसआई अधिकारियों के बीच बैठकों के सबूत हैं।

500 से अधिक किए गए निगेटिव पोस्‍ट

रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया कि हिंसा को भड़काने के लिए सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्स पर कई "बांग्लादेश विरोधी" हैंडल लगातार विरोध को बढ़ावा दे रहे थे। शेख हसीना सरकार के खिलाफ 500 से अधिक निगेटिव पोस्‍ट किए गए, जिनमें पाकिस्तानी हैंडल से भी शामिल थे।

माना जा रहा है कि इन बैठकों ने हसीना के प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

आईएसआई ने तैयार किया था खाका

सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना और आईएसआई का लक्ष्य हसीना की सरकार को अस्थिर करना और विपक्षी बीएनपी को बहाल करना था, जिसे पाकिस्तान समर्थक माना जाता है। आईएसआई के माध्यम से चीन ने भी विरोध प्रदर्शन को बढ़ाने में भूमिका निभाई जिसने अंततः हसीना को अपना देश छोड़ने को मजबूर होना पड़ा।

छात्र आंदोलन को मिली हवा और बढ़ गई हिंसा

खुफिया रिपोर्टों के अनुसार शासन परिवर्तन का खाका लंदन में आईएसआई की भागीदारी में तैयार किया गया था। सरकारी नौकरी में आरक्षण प्रणाली का बड़े पैमाने पर विरोध के बाद इस योजना को गति मिली। हिंसक प्रदर्शन के बाद शेख हसीना सरकार ने उनकी मांगें मान ली थी लेकिन आरक्षण का विरोध कर रहे छात्र लगातार शेख हसीना से इस्‍तीफे की मांग कर रहे थे। हिंसा इतनी बढ़ गई कि हसीना को इस्‍तीफा देना पड़ा और उनकी सरकार गिर गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+