ISIS आतंकी को कबाब के चस्के ने पकड़वाया, सीरिया से निकलकर पहुंचा था स्पेन, ऐसे धरा गया

नई दिल्ली, 28 सितंबर: इस्लामिक स्टेट (ISIS) के एक आतंकवादी को कबाब खाने का चस्का ले डूबा। उनकी कबाब खाने की लत के चलते वो पुलिस की गिरफ्त में आया है। दरअसल, कथित ब्रिटिश आतंकवादी पूर्व रैपर अब्दुल-माजिद अब्दुल बारी (31 ) खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस की ओर से सीरिया में लड़ाई करने गया था। हालांकि वो वहां से निकलकर स्पेन पहुंच था, जहां वो कबाब की आदत के कारण पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

सीरिया में लड़ी थी ISIS के लिए लड़ाई

सीरिया में लड़ी थी ISIS के लिए लड़ाई

'मिरर यूके' में छपि रिपोर्ट के अनुसार 31 साल के पूर्व रैपर अब्दुल-माजिद अब्दुल बारी का वजन इतना बढ़ गया था कि स्पेनिश पुलिस को उसकी पहचान करने के लिए उसके कानों का इस्तेमाल करना पड़ा। लंदन के रहने वाले अब्दुल बारी ने सीरिया में इस्लामिक स्टेट के साथ लड़ाई लड़ी थी, जहां से वो निकलकर अल्जीरिया पहुंचा और फिर थोड़े वक्त बाद स्पेन आकर रहने लगा। जहां उसे कबाब के ऑर्डर की डिलीवरी लेने के बाद दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

फोटो होने के बाद भी पुलिस गिरफ्त से था दूर

फोटो होने के बाद भी पुलिस गिरफ्त से था दूर

हालांकि स्पेन में उसके छिपे होने की जानकारी स्पेन के जासूस को लग गई थी, लेकिन उनके पास इस बात की खबर नहीं थी आखिर वो रह कहां रहा है। खुफिया लोगों ने एक लीड के बदौलत उस तक अपनी पहुंच बनाई। दरअसल, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए स्पेनिश पुलिस को दो संदिग्ध लोगों के बार-बार ऑनलाइन कबाब ऑर्डर करने की खबर मिली थी, वैसे तो पुलिस के पास बारी की फोटो थी, लेकिन उसका वजन इतना बढ़ गया था कि पहचानना मुश्किल हो गया था।

कबाब का शौक ले डूबा

कबाब का शौक ले डूबा

जिसके बाद पुलिस ने उसके फ्लैट की निगरानी करना शुरू की। स्पैनिश पेपर एल पैस के अनुसार अब्दुल बारी ने गिरफ्तारी से पांच दिन पहले यानी 15 अप्रैल 2020 को स्थानीय समयानुसार रात 10.46 बजे कबाब शॉप से टेकअवे का ऑर्डर दिया। जहां अपनी पहुंचने पर उसे उस शख्स के रूप में पहचाना गया।

कानों से हुई आतंकी की पहचान

कानों से हुई आतंकी की पहचान

फिर उसके बाद अगली रात 10 बजे और फिर तीसरे बार उबेर ईट्स डिलीवरी से 18 अप्रैल को दोपहर 2.48 बजे ऑर्डर किया। पुलिस ने सिद्दीकी को एक बालकनी पर देखा और अब्दुल बारी को उसके कानों से पहचान लिया, जिसके बाद एक स्पेनिश जज ने उन्हेंने फ्लैट पर छापेमारी की अनुमति दी। जिसमें अब्दुल बारी, सिद्दीकी और एक साथी की गिरफ्तारी हुई। उनके पास 43,000 डॉलर के बिटकॉइन और अन्य सबूत भी जब्त किए गए हैं।

हमले की तैयारी कर रहा था आतंकवादी

हमले की तैयारी कर रहा था आतंकवादी

फिलहाल अब्दुल बारी मैड्रिड के पास सोटो डेल रियल जेल में बंद है। वहीं जांचकर्ताओं ने संदेह जताया है कि वो एक आतंकवादी हमले की तैयारी कर रहा था। बता दें कि बारी, एडेल अब्दुल बारी का बेटा है, जिसने अफ्रीका में बम विस्फोटों में 200 से अधिक लोगों की हत्या करना कबूल किया था। उनके माता-पिता छह साल की उम्र में बारी को मिस्र से लंदन ले आए। 2013 में सीरिया जाने से पहले उसने कुछ रैप सॉन्ग रेडियो पर ब्रॉडकास्ट किए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+