अपने लड़कों की सैलरी में आईएसआईएस करेगा कटौती

लंदन। अमेरिका, ब्रिटेन और रूस समेत दुनिया के कई बड़े देश इराक और सीरिया में मौजूद आतंकी संगठन आईएसआईएस के ठिकानों पर लगातार हमले कर रहे हैं। इन हमलों का नतीजा है कि आईएसआईएस अब शायद कमजोर पड़ने लगा है। अमेरिका की ओर से आईएसआईएस के कब्‍जे वाले तेल के कुंओं पर हमले कर इन्‍हें संगठन के कब्‍जे से छुड़ाया गया था।

isis-funding

पढ़ें-मारा गया जेहादी जॉन, आईएसआईएस ने की पुष्टि

इसका नतीजा है कि अब संगठन को बड़े आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा है। ऐसी खबरें हैं कि इसकी वजह से संगठन ने अपने लड़ाकों की सैलरी को आधा करने का फैसला किया है।

ब्रिटेन स्थित 'सीरियन ऑबब्‍जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स की ओर से दी गई जानकारी में यह कहा गया है। इस ऑर्गनाइजेशन की ओर से कहा गया है कि आईएसआईएस की ओर से एक बयान आया है जिसमें लड़ाकों की सैलरी में कटौती की बात कही गई है।

आईएसआईएस के चंगुल से बचकर आई याजिदी लड़की की दास्तां

बयान के मुताबिक संगठन से जुड़े हर व्यक्ति की सैलरी कटेगी चाहे वह किसी भी पद पर हो। आईएसआईएस के इस बयान में लिखा है कि संगठन असाधारण हालातों से गुजर रहा है जिसकी वजह से यह कदम उठाना मजबूरी बन गया है।

माना जा रहा है कि आईएसआईएस के कब्‍जे वाले तेल के कुंओं पर लगातार हो रहे हवाई हमलों के बाद आर्थिक नुकसान इसकी बड़ी वजह बना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+