अमेरिकी हमले में आईएसआईएस के सेकेंड कमांड की मौत

बेरुत। इराक और सीरिया पर कब्‍जा कर चुके खतरनाक आतंकी संगठन आईएसआईएस ने एक अहम जानकारी दुनिया को दी है। आईएसआईएस ने पहली बार अपने किसी टॉप लीडर की मौत की पुष्टि की है।


आईएसआईएस ने माना है कि इस वर्ष की शुरुआत में इराक में हुए एक अमेरिकी हमले में उसके सेकेंड इन कमांड अबु मुताज अल कुरैशी की मौत हो गई है।

आईएसआईएस के स्‍पोक्‍सपर्सन और मीडिया विंग के हेड अबु मोहम्मद अल अदनानी ने एक ऑडियो मैसेज जारी किया है। इस मैसेज में उसने बताया है कि इराक में इस वर्ष की शुरुआत में अमेरिका की ओर से हुए हवाई हमलों में संगठन ने अपने सीनियर कमांडर अबु मुताज अल कुरैशी की मौत हो गई थी।

हालांकि, अदनानी ने इसमें नहीं बताया कि कुरैशी की मौत किस हालत में हुई थी।अदनानी ने अपने मैसेज में आगे कहा है कि अमेरिका के लिए कुरैशी की मौत भले ही खुशी की बात हो और अगर अमेरिका चाहे तो जीत का जश्‍न मना सकता है।

अदनानी के मुताबिक कुरैशी की मौत पर कोई नहीं रोएगा क्‍योंकि उन्‍हें अल्लाह के नाम पर मौत हासिल हुई है जैसा वह चाहते थे। उन्होंने अपने पीछे कई हीरो पैदा किए हैं, जो अल्लाह के लिए अमेरिका को नुकसान पहुंचाएंगे।

आपको बता दें कि अमेरिका ने भी 21 अगस्त को कहा था कि इराक में आईएस के ठिकानों पर हुए हवाई हमले में कुरैशी मारा गया है, जिसका असली नाम फदहील अहमद अल हायली था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+