ISIS ने ली बर्लिन अटैक की जिम्मेदारी, कहा इस्लामिक स्टेट के एक सिपाही ने किया
सोमवार को एक ट्रक ने क्रिसमस मार्केट में खरीदारी कर रहे लोगों को रौंद दिया। ISIS ने इस घटना को अंजाम देने की जिम्मेदारी ली है।
बर्लिन। सोमवार को जर्मनी की राजधानी बर्लिन के क्रिसमस मार्केट में लोगों की भीड़ को ट्रक से रौंदने की घटना की जिम्मेदारी इस्लामिक आतंकी संगठन आईएसआईएसस ने ली है। इस आतंकी हमले में 12 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए।

इस्लामिक स्टेट की न्यूज एजेंसी ने की पुष्टि
इस्लामिक स्टेट से जुड़ी न्यूज एजेंसी अमाक ने एक ऑनलाइन पोस्ट में इस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए कहा, 'इस्लामिक स्टेट के एक सिपाही ने बर्लिन ऑपरेशन को अंजाम दिया है।' हलांकि अमाक ने उस आतंकी का नाम नहीं बताया।
बर्लिन के क्रिसमस मार्केट में ट्रक ने लोगों को रौंदा
सोमवार को क्रिसमस मार्केट में लोगों की भारी भीड़ थी। फुटपाथ पर खड़े लोगों को अचानक तेज रफ्तार से आई ट्रक ने रौंद दिया।इस घटना में 12 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
ट्रक से किए गए इस आतंकी हमले के बाद एक पाकिस्तानी रिफ्यूजी को गिरफ्तार किया गया लेकिन सबूतों के अभाव में उसे छोड़ना पड़ा। पुलिस इस हमले को अंजाम देनेवाले असली अपराधी को पकड़ने में लगी है।












Click it and Unblock the Notifications