बगदादी ने दी अमेरिका और ओबामा को चुनौती, दम है तो ग्राउंड ट्रूप्स भेजो
न्यूयॉर्क। आईएसआईएस ने अपने चीफ अबु बकर अल बगदादी का नया ऑडियो मैसेज रिलीज किया है। 24 मिनट का यह नया वीडियो यूं तो अमेरिका और राष्ट्रपति बराक ओबामा के लिए चैलेंज की तरह है लेकिन इसमें अप्रत्यक्ष तौर पर रूस और राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन को भी चैलेंज किया गया है।

अमेरिका और रूस दोनों ही सीरिया में आईएसआईएस के ठिकानों पर हवाई हमले कर रहे हैं। दोनों ने ही अपने ग्राउंड ट्रूप्स को इससे दूर रखा है। इस नए ऑडियो मैसैज में बगदादी ने अमेरिका और इसके साथी देशों को चेतावनी दी है।
बगदादी ने कहा है कि अगर अमेरिका और बाकी देशों में हिम्मत हैं तो फिर इराक और सीरिया में उसके आतंकियों का जमीन पर मुकाबला करें।
बगदादी ने आईएसआईएस आतंकियों को लड़ाई के मैदान में डटे रहने को कहा है। हालांकि वीडियो में बगदादी ने इस बात को भी माना है कि उसे कुछ झटके भी मिले हैं।
बगदादी ने कहा है कि अमेरिका कभी भी उससे लड़ने नहीं आएगा क्योंकि उसके दिल में मुजाहिदीन से खौफ है। आपको बता दें कि मई के बाद से बगदादी का यह पहला ऑडियो मैसेज है और पिछले कई दिनों से उसके कभी घायल होने तो कभी मारे जाने की खबरें आ रही थीं। अभी तक इस बात की पुष्टि भी नहीं हो पाई कि क्या ऑडियो में आवाज बगदादी की ही है या नहीं।
सीरिया में रूस और अमेरिका और इराक में अमेरिका और उसके साथी देशों की ओर से हो रहे हवाई हमलों में बगदादी और आतंकियों के कमजोर होने की खबरें भी हैं।
बगदादी का यह पूरा मैसेज सोशल मीडिया अकाउंट पर रिलीज किया गया है। अपने इस ऑडियो मैसेज में बगदादी ने आईएसआईएस पर हवाई हमलों में भाग ले रहे देशों को चेतावनी दी है।
बगदादी ने आतंकियों को सैनिक बताया है और कहा, 'आईएसआईएस के सैनिकों को धर्य रखना होगा क्योंकि आप सही रास्ते पर हैं। धर्य रखें क्योंकि अल्लाह आपके साथ है।'












Click it and Unblock the Notifications