जानिए कैसे ISIS सरगना बगदादी अपनी अरबों रुपयों की दौलत को छिपाकर रखता था
वॉशिंगटन। पिछले दिनों सीरिया में हुई मिलिट्री रेड के दौरान आईएसआईएस के सरगना अबु बकर अल-बगदादी को ढेर कर दिया गया है। बगदादी शायद अल कायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन के बाद पहला ऐसा आतंकी था जिसने दुनिया को दहशत में डाल दिया था। बगदादी न सिर्फ दुनिया का खूंखार बल्कि दुनिया का सबसे अमीर आतंकी भी था। उसके पास इतनी दौलत थी कि उसने देखते ही देखते आतंकी संगठन आईएसआईएस को खड़ा कर दिया था। वह खुद जिस तरह से छिपने में उस्ताद था, उसी तरह से वह अपने पैसे को छिपाकर रखने में भी माहिर था। बगदादी के सिर पर अमेरिका ने साल 2016 में ईनाम की राशि को बढ़ाकर 25 मिलियन कर दिया था।

फोर्ब्स की लिस्ट में सबसे ताकतवर
बगदादी साल 2018 में जारी हुई फोर्ब्स की सबसे ताकतवर लोगों की लिस्ट में नंबर 73 पर था। उसके पास करीब 25 मिलियन डॉलर थे और बताया जाता है कि यह रकम उसने इराके के रेगिस्तान में ही छिपाकर रखी थी। किसी को भी नहीं पता लग पाता था कि बगदादी ने अपना पैसा कहां छिपाया है और वह जहां भी रहता वहीं इस रकम को रखता। 25 मिलियन डॉलर को अगर कैश में तब्दील किया तो भारतीय रुपयों में यह रकम करीब 170 करोड़ रुपए से भी ज्यादा आती है।

रिश्तेदार ने की मुखबिरी
बगदादी के करीबी रिश्तेदार की तरफ से अमेरिकी इंटेलीजेंस एजेंसी सीआईए को बगदादी के बारे में टिप मुहैया कराई गई थी। इस मुखबिर ने न सिर्फ बगदादी के बारे में जानकारी दी बल्कि उसके अड्डे की हर छोटी से छोटी जानकारी भी सीआईए को दी। बगदादी के करीबियों में एक ने बताया कि आईएसआईएस आतंकियों ने इराक के अल-अनबर रेगिस्तान में करोड़ों डॉलर दबाकर रखे थे। एक बार इस रकम को बगदादी के आतंकी भी नहीं तलाश पाए थे। तब इसे चरवाहों की मदद से खोजा गया।

हर बार बदलता था ठिकाना
बगदादी के करीबी ने बताया था कि आतंकी पांच से छह मीटर की चौड़ाई के साथ आठ मीटर लंबी सुरंग में छिपा है। वहां एक लाइब्रेरी, धार्मिक पुस्तकें, कुरान और कई तरह की धार्मिक पुस्तकें रखी थीं सुरंग में रोशनी और अन्य जरूरी चीजें होने के कारण इसे बगदादी के छिपने की सबसे बेहतर जगह माना जाता था। बगदादी लगातार अपना ठिकाना बदलता रहता था। वह सुरक्षा एजेंसी की जानकारी में आ चुके ठिकाने पर कभी नहीं छिपता था।
साल 2016 में बढ़ाया गया था इनाम
अमेरिका ने बगदादी पर साल 2016 में इनाम की राशि को बढ़ा कर 25 मिलियन डॉलर कर दिया था। यह इनामी राशि दोगुने से भी ज्यादा है। अमेरिकी विदेश विभाग ने 'रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस प्रोग्राम' के तहत यह ऐलान किया था। विदेश विभाग की ओर से तब कहा गया था कि ईनाम कैश में दिए जाएगा और यह किसी भी ऐसे व्यक्ति को दिया जाएगा जो बगदादी की लोकेशन, उसकी गिरफ्तारी या फिर उसकी सजा में मदद करेगा। बगदादी ने जून 2014 में खुद को खलीफा घोषित किया था।
-
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
Iran Vs America War: परमाणु ठिकाने, हॉर्मुज की नाकेबंदी और सम्मान की जंग! ईरान क्यों नहीं चाहता युद्ध खत्म हो? -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Iran Israel War: क्या 9 अप्रैल को खत्म हो जाएगा ईरान-इजरायल युद्ध? ट्रंप के दावे का क्या है मतलब? -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Iran America War: ईरान की वो मिसाइलें जिसकी मार ने ट्रंप को कराया सरेंडर! दुबई-कतर, सऊदी में मचाया हाहाकार -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव












Click it and Unblock the Notifications